[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion चैत्र नवरात्रि 2026: दुर्गा सप्तशती से पहले क्यों किया जाता है कवच, अर्गला और कीलक का पाठ? जानें रहस्य

चैत्र नवरात्रि 2026: दुर्गा सप्तशती से पहले क्यों किया जाता है कवच, अर्गला और कीलक का पाठ? जानें रहस्य

0
चैत्र नवरात्रि 2026: दुर्गा सप्तशती से पहले क्यों किया जाता है कवच, अर्गला और कीलक का पाठ? जानें रहस्य
दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए श्रद्धालु (एआई-निर्मित तस्वीर)

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. इस समय माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है. नवरात्रि के पावन अवसर पर घरों और मंदिरों में माता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा की जाती है और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है. दुर्गा सप्तशती में 13 अध्याय होते हैं. अध्यायों का पाठ आरंभ करने से पहले कवच, अर्गला और कीलक का पाठ किया जाता है. आइए जानते हैं इनके धार्मिक महत्व के बारे में.

1. देवी कवच: सुरक्षा का अभेद्य घेरा

‘कवच’ का शाब्दिक अर्थ ‘ढाल’ होता है. मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, इसमें देवी के विभिन्न रूपों से शरीर के हर अंग की रक्षा की प्रार्थना की जाती है. मान्यता है कि इसका पाठ साधक के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का एक घेरा बना देता है. यह मानसिक भय, नकारात्मक शक्तियों और शारीरिक बीमारियों से रक्षा करता है. क्योंकि जब तक साधक सुरक्षित और आत्मविश्वासी नहीं होगा, वह साधना में एकाग्र नहीं हो सकता.

2. अर्गला स्तोत्र: भाग्य के द्वार खोलने वाली अर्गला

‘अर्गला’ का अर्थ होता है ‘किवाड़ या दरवाजे की सिटकनी (कुंडी)’.मान्यता है कि जीवन में आने वाली बाधाएं, जो हमारे भाग्य के द्वार को बंद कर देती हैं, उन्हें अर्गला स्तोत्र के मंत्र खोलते हैं. इसमें बार-बार “रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि, द्विषो जहि” अर्थात हमें रूप, विजय, यश प्रदान करें और शत्रुओं का नाश करें” की प्रार्थना की जाती है. यह भौतिक और आध्यात्मिक सफलता के योग्य बनाता है.

3. कीलक स्तोत्र: मंत्रों की शक्ति को जाग्रत करना

‘कीलक’ का अर्थ है ‘कील’ या ‘लॉक’ होता है. मान्यता है कि भगवान शिव ने सप्तशती के मंत्रों को ‘कीलित’ यानी गुप्त कर दिया था, ताकि कोई इनका दुरुपयोग न कर सके. कीलक का पाठ उन बंद मंत्रों को खोलने की प्रक्रिया है. इसके बिना मंत्रों का प्रभाव पूर्ण रूप से सिद्ध नहीं होता.

यह भी पढ़ें: अमावस्या से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, जानें घट स्थापना का महत्व

Previous article पटना-गया-डोभी एनएच बनेगा ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 2029 तक पूरी होगी परियोजना
Next article पालक से बनाएं तड़के वाला रायता, ओंकार पवार ने बताई रेसिपी
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel