[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion चैत्र नवरात्रि: डोरंडा से चुटिया तक गूंजे माता के जयकारे, आज सिद्धिदात्री की पूजा और रामनवमी शोभायात्रा

चैत्र नवरात्रि: डोरंडा से चुटिया तक गूंजे माता के जयकारे, आज सिद्धिदात्री की पूजा और रामनवमी शोभायात्रा

0
चैत्र नवरात्रि: डोरंडा से चुटिया तक गूंजे माता के जयकारे, आज सिद्धिदात्री की पूजा और रामनवमी शोभायात्रा
मां दुर्गा की पूजा करते हुए भक्त

Chaitra Navratri 2026: रांची के विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के दौरान गुरुवार को महाअष्टमी के अवसर पर मां महागौरी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की गई. मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में भक्तों ने श्रद्धा के साथ माता की आराधना की. इस दौरान मां को चुनरी और नारियल अर्पित किए गए, वहीं कई स्थानों पर कन्या पूजन भी किया गया. अब शुक्रवार को महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. इस दिन विशेष रूप से कन्या पूजन, हवन और भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

श्री चैती दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा में महाअष्टमी की पूजा संपन्न हुई. पुरोहित अजीत पाठक के सान्निध्य में यजमान देवाशीष दत्ता व तान्या दत्ता ने मां भवानी की आरती व पुष्पांजलि अर्पित की. संधि बलि पूजा भी की गई. भतुआ, खीरा, सेब, केला आदि अर्पित किए गए. पंचांग के अनुसार निर्धारित समय में ढाक, बाजा, शंखनाद और माता के जयकारों के साथ संधि बलि अनुष्ठान संपन्न हुआ. एक सौ आठ दीपक जलाकर माता की आरती की गई. दीपक श्रेष्ठ जागरण मंडली के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए. शुक्रवार सुबह नौ बजे से महानवमी की पूजा होगी. इस अवसर पर राकेश पाल, महेश विजय, मुकेश गुप्ता, प्रमोद चौधरी, हिमांशु शेखर दास, राजकुमार पाल, संजीव विजय, रमेश जायसवाल, दीपक राम, सरदार नरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित थे.

प्राचीन श्री राम मंदिर, चुटिया में कन्या पूजन

प्राचीन श्री राम मंदिर, चुटिया में गुरुवार को मां गौरी की पूजा और कन्याओं का पूजन किया गया. शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा और सामूहिक हवन होगा. दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इसके बाद एक बजे से भंडारा शुरू होगा. शाम चार बजे मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी, जो नीचे चुटिया हनुमान मंदिर तक जाएगी. इस दौरान महावीर मंडल केंद्र समिति, चुटिया के सदस्य भी शामिल रहेंगे.

श्री राधाकृष्ण मंदिर में 1100 दीपक प्रज्वलित

श्री राधाकृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड में महाअष्टमी के दिन श्री दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ किया गया. पंडित ज्ञानदेव मिश्रा, पंडित रामचंद्र उपाध्याय व पंडित सीताराम द्वारा मां महागौरी की पूजा की गई. आयोजक चंद्रभान तलेजा व रामचंद्र तलेजा की अगुवाई में दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ. रात नौ से 11 बजे तक मां के दरबार में 1100 दीपकों की ज्योति प्रज्वलित की गई.

श्री दुर्गा जागरण मंडली व स्त्री सत्संग सभा के कलाकारों कंसर पपनेजा, मनोज किंगर, ज्योति अरोड़ा आदि ने भजन प्रस्तुत किए. मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि रामनवमी के दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा और भंडारा भी किया जाएगा.

श्री चैती दुर्गा पूजा समिति ने की महागौरी की पूजा

भुतहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार को मां महागौरी की पूजा की गई. दोपहर 2:15 बजे संधि बलि हुई और तीन बजे कन्या पूजन कर भोजन कराया गया.

दुर्गाबाड़ी में माता अन्नपूर्णा की पूजा

टांची स्थित श्रीश्री हरिसभा व दुर्गा पूजा समिति (श्री दुर्गाबाड़ी), अलबर्ट एक्का चौक में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा की गई. सुबह 8:10 बजे शुरू हुई पूजा दोपहर 1:30 बजे तक चली. इसके बाद मां अन्नपूर्णा को फल, मिष्ठान, खिचड़ी, सब्जी, नौ प्रकार की भुजिया, चटनी और खीर का भोग अर्पित किया गया. आरती और पुष्पांजलि के बाद हवन किया गया.

पूजा-अनुष्ठान पश्चिम बंगाल से आए पुरोहित काशीनाथ भट्टाचार्य द्वारा संपन्न कराया गया. उनके सहयोगी के रूप में कांति चटर्जी व बलभद्र पांहा शामिल रहे. श्री दुर्गाबाड़ी में यह पूजा वर्ष 1930 से निरंतर आयोजित की जा रही है. शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पूजा शुरू होगी. इसके बाद दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच मां अन्नपूर्णा की विसर्जन शोभायात्रा लाइन टैंक तालाब, चटही में निकाली जाएगी. इस आयोजन में गोपाल भट्टाचार्य, सुतांक सेन, श्यामल रॉय, प्रदीप रॉय, संदीप चौधरी, जयंतो कर, अमित राय, संजय रॉय, नारायण प्रमाणिक, तरुण सूत्रधर व सीमंतो प्रमाणिक का सहयोग रहा.

यह भी पढ़ें: राजधानी रांची में हजारों अखाड़ों के साथ सजेगी Ram Navami की शोभा

Previous article भारत के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस
Next article मिडिल ईस्ट जंग के बीच पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel