[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन काल का नाश करने वाली देवी का ध्यान करें, यहां पढ़ें मां कालरात्रि की आरती

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन काल का नाश करने वाली देवी का ध्यान करें, यहां पढ़ें मां कालरात्रि की आरती

0
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन काल का नाश करने वाली देवी का ध्यान करें, यहां पढ़ें मां कालरात्रि की आरती
मां कालरात्रि (एआई तस्वीर)

Mata Kalratri Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है, जिन्हें दुष्ट शक्तियों का संहार करने वाली देवी माना जाता है. उनका स्वरूप भले ही उग्र दिखाई देता हो, लेकिन वे अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करती हैं. मां कालरात्रि की आराधना से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं, और जीवन में साहस व सुरक्षा का भाव बढ़ता है. पूजा के बाद आरती अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है.

मां कालरात्रि की आरती (Mata Kalratri Ki Aarti)

कालरात्रि जय-जय महाकाली।
काल के मुख से बचाने वाली॥

दुष्ट संहारक नाम तुम्हारा।
महाचंडी तेरा अवतारा॥

पृथ्वी और आकाश पे सारा।
महाकाली है तेरा पसारा॥

खड्ग खप्पर रखने वाली।
दुष्टों का रक्त चखने वाली॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा।
सब जगह देखूं तेरा नजारा॥

सभी देवता सब नर-नारी।
गाएं स्तुति सभी तुम्हारी॥

रक्तदन्ता और अन्नपूर्णा।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना॥

ना कोई चिंता रहे, ना बीमारी।
ना कोई गम, ना संकट भारी॥

उस पर कभी कष्ट ना आए।
महाकाली माँ जिसे बचाए॥

तू भी भक्त प्रेम से कह।
कालरात्रि माँ तेरी जय॥

मां कालरात्रि को इन चीजों का भोग लगाएं

  • मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाना अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है.
  • इस दिन गुड़ से बनी खीर या मिठाई का प्रसाद अर्पित करना लाभकारी होता है.
  • गुड़ और नारियल का भोग लगाने से जीवन के कष्ट दूर होने की मान्यता है.
  • गुड़ से बने पकवान चढ़ाने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
  • गुड़ का दान करने से शनि दोष और बाधाएं कम होने की मान्यता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें 25 मार्च का राशिफल
Next article SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बंगाल से ज्यादा नाम कटने वाले राज्यों में नहीं हुआ मुकदमा
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel