[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Chaitra Navratri 2024 Maa Durga Aagman Sawari: इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी शेरावाली, पड़ेगा ये असर

Chaitra Navratri 2024 Maa Durga Aagman Sawari: इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी शेरावाली, पड़ेगा ये असर

0
Chaitra Navratri 2024 Maa Durga Aagman Sawari: इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी शेरावाली, पड़ेगा ये असर
Chaitra Navratri 2024 maa durga aagman sawari

Chaitra Navratri 2024 Maa Durga Aagman Sawari: अप्रैल माह में चैत्र नवरात्रि मनाया जाएगा. इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरूआत मंगलवार 9 अप्रैल 2024 से होगी, और 17 अप्रैल को राम नवमी के दिन इसका समापन होगा. नवरात्रि के मौके पर 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है. नवरात्रि के अवसर पर मां शेरावाली का आगमन विशेष वाहन पर होता है. इस बार माता रानी का आगमन घोड़े पर हो रहा है. आइए जानें क्या है माता कि इस सवारी का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2024: शेरावाली का घोड़े पर आगमन क्या दर्शाता है

जब भी नवरात्रि की शुरूआत मंगलवार से होता है तो देवी घोड़े पर सवार होकर आती हैं. इस साल भी चैत्र नवरात्रि की शुरूआत मंगलावर 9 अप्रैल से हो रही है, इसलिए इस बार मां शेरावाली की सवारी घोड़ा होगा. बता दें अगर मां शेरावाली घोड़े पर आती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है. इससे सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. मां दुर्गा के घोड़े की सवारी दुर्घटनाएं, प्राकृतिक आपदा, झगड़े और तनाव का संकेत देती है. भक्तजनों के जीवन में भी ऐसे में बदलाव देखने को मिलते हैं, उनके जीवन के संकट दूर होते हैं.

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के साथ हिंदू नवसंवत्सर की शुरूआत

9 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही हिंदू नवसंवत्सर 2081 की भी शुरुआत होगी, नवसंवत्सर कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं.

ग्रहण काल में होगा मां दुर्गा का आगमन

Chaitra Navratri 2024:नवरात्रि के नौ दिन इनकी होगी पूजा

प्रथम दिन यानी मंगलवार के दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा
दूसरा दिन यानी बुधवार के दिन होगी माता ब्रह्मचारिणी की पूजा
तीसरा दिन यानी बृहस्पतिवार के दिन होगी माता चंद्रघंटा की पूजा
चौथा दिन यानी शुक्रवार के दिन होगी मां कूष्मांडा की पूजा
पांचवा दिन यानी शनिवार के दिन होगी माता स्कंदमाता की पूजा
छठा दिन यानी रविवार के दिन होगी माता कात्यायनी की पूजा
सातवां दिन यानी सोमवार के दिन होगी माता कालरात्रि की पूजा
आठवां दिन यानी मंगलवार के दिन होगी मां महागौरी की पूजा
नवां दिन यानी बुधवार के दिन होगी माता सिद्धिदात्री की पूजा

Previous article Jeera Water For Weight Loss: वजन घटाने के लिए बेस्ट है जीरा पानी, जानें कैसे करें सेवन
Next article Girl Murder: बेतिया में लापता बच्ची का शव बरामद, आरोपी फुफेरा भाई समेत 4 गिरफ्तार
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel