[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, वह क्या चीज है जो इस पर्व को बनाती है बाकि सब से अलग

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, वह क्या चीज है जो इस पर्व को बनाती है बाकि सब से अलग

0
Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, वह क्या चीज है जो इस पर्व को बनाती है बाकि सब से अलग
Dhanteras

Dhanteras 2025: धनतेरस का पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. धनतेरस, दिवाली का पहला दिन होता है.माना जाता है कि इस दिन नई वस्तुएं जैसे- सोना, चांदी, झाड़ू और बर्तन खरीदने की परंपरा है.
 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने को इतना ज्यादा महत्व क्यों दिया जाता है और ऐसी क्या बात है जो धनतेरस को बाकी सभी पर्वों से अलग और विशेष बनाती है? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में धनतेरस को समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई वस्तुएं जैसे सोना, चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदने से घर में धन का आगमन होता है, साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

धनतेरस पर्व का महत्व क्या है?

धनतेरस को बाकी सभी पर्वों से जो चीज़ अलग बनाती है, वह है नई शुरुआत की उम्मीद.इस दिन केवल नई वस्तुओं की खरीदारी ही नहीं की जाती, बल्कि जीवन में नई शुरुआत, ऊर्जा, सकारात्मकता और सफलता की कामना भी की जाती है.कई लोग इस दिन नया कारोबार या कोई शुभ कार्य आरंभ करते हैं ताकि उन्हें भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त हो.

साल 2025 में धनतेरस कब है?

इस साल धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा.

धनतेरस पूजा 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा.


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस कब है? यहां जानें सही डेट और पूजा विधि

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

Previous article Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते 10 धराये
Next article Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर परिणीति का प्यार भरा पोस्ट, सोनाक्षी-जहीर ने दिखाया क्यूट अंदाज
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel