[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion  बुधवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

 बुधवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

0
 बुधवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम
Budhwar ke Upay

Budhwar Upay: बुधवार का सर्वप्रथम पूजनीय गौरी पुत्र गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है. इस दिन इनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है जो भी व्यक्ति भक्ति भाव से बप्पा की आराधना करता है, वह उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं.  बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में पता है जिसकी वजह से वह जाने-अनजाने यह गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण बुध ग्रह और गणेश जी के गुस्से का सामना करना पड़ता है. तो चलिए जानते हैं वह कौन से काम हैं जिन्हें बुधवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधवार को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है,इसलिए इस दिन वाणी और बुद्धि पर  कायम रखना चाहिए, अपशब्द से बचें तथा अपनी बुद्धि पर नियंत्रण और सकारात्मक बनाये रखने का प्रयास करें.बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित होता है. ये दिन बुध ग्रह का भी माना जाता है.

गणेशजी की आरती में “बांझन को पुत्र देत” क्यों कहा जाता है, यहां जानें

बुधवार के दिन ना करें ये काम

  • बुधवार के दिन रुपयों-पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी नहीं करना चाहिए, मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन किसी को उधार देने या किसी से उधार लेने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना जीवन भर करना पड़ता है.
  • ज्योतिष के अनुसार, बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा नहीं करनी चाहिए, ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करना अमंगल माना गया है,ऐसे में यदि बुधवार के दिन आप को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ रही है,तो यात्रा मे विशेष  सावधानियो का ध्यान रखना होगा.
  • बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, ऐसा माना जाता है कि बुधवार को काले कपड़े पहनने से दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है और पति पत्नी के रिश्ते में तनाव और खटास पैदा होता है.
  • इसके अलावा बुधवार के दिन इस बात का खास ध्यान होना चाहिए कि आप से किसी स्त्री का अपमान न हो, मान्यता है कि इस दिन किसी कन्या या स्त्री का अपमान होने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, साथ ही ऐसा होने से आपके घर में आर्थिक संकट पैदा होता है.और साथ ही धन हानि हो सकता है.
  • शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन वाद्य यंत्र न बजाए ,वाणी को बुध का कारक माना गया है,बुध वार को  वाद्य यंत्र बजाने से माता सरस्वती का वास आपके वाद्य कला से समाप्त हो जाता है.
  • बुधवार के दिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दूध, दही ,घी का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसदिन इनका सेवन करने से आपका बुध ग्रह कमजोर होता है. जिसे आपके स्वस्थ पर असर पड़ सकता है.
  •  बुधवार के दिन घर पर आए किसी भी गरीब या गाय को भगाए नहीं, इससे बुध ग्रह पर प्रभाव पड़ सकता है,जबकि गरीब को खाना खिलाएं और गाय को रोटी व हरा चारा खिलाएं,इससे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.
Previous article Gold-Silver Price: सोने का भाव बढ़कर 82,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी में कोई बदलाव नहीं
Next article Bhojpuri Movie: क्या रंग तय करेगा एक लड़की का वजूद? सामने आया नीतू चंद्रा की ‘करियठ्ठी’ का ट्रेलर
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel