[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion भद्रकाली जयंती 2026 आज, जानें मां भद्रकाली के चार दिव्य स्वरूप और उनका महत्व

भद्रकाली जयंती 2026 आज, जानें मां भद्रकाली के चार दिव्य स्वरूप और उनका महत्व

0
भद्रकाली जयंती 2026 आज, जानें मां भद्रकाली के चार दिव्य स्वरूप और उनका महत्व
भद्रकाली जयंती पर जानें मां के स्वरूप के बारे में

Bhadrakali Jayanti 2026:  ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी को भद्रकाली जयंती मनाई जाती है. वर्ष 2026 में यह पर्व आज 13 मई को मनाया जा रहा है. मां भद्रकाली को देवी काली का सौम्य और कल्याणकारी स्वरूप माना जाता है. धार्मिक ग्रंथों में उन्हें शक्ति, युद्ध और अधर्म के विनाश की देवी बताया गया है. दक्षिण भारत, विशेष रूप से केरल में उनकी पूजा बड़े श्रद्धाभाव से की जाती है, जहां उन्हें “करियम काली देवी” के नाम से भी जाना जाता है.

मां भद्रकाली का स्वरूप और उत्पत्ति

महाभारत के शांति पर्व के अनुसार मां भद्रकाली का जन्म देवी सती के क्रोध से हुआ था. जब राजा दक्ष ने यज्ञ में भगवान शिव का अपमान किया और सती ने यज्ञ अग्नि में स्वयं को भस्म कर लिया, तब शिव अत्यंत क्रोधित हो उठे. उनके क्रोध से वीरभद्र और भद्रकाली प्रकट हुए, जिन्होंने दक्ष के यज्ञ का विनाश किया. इसी कारण मां भद्रकाली को अधर्म के अंत और धर्म की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है.

भद्रकाली के चार प्रमुख रूप

धार्मिक ग्रंथों में मां भद्रकाली के चार प्रमुख स्वरूप बताए गए हैं— दक्षजित, महिषाजित, रुरुजित और दारिकाजित. प्रत्येक स्वरूप एक विशेष पौराणिक कथा और शक्ति का प्रतीक है.

दक्षजित स्वरूप

शिव पुराण, वायु पुराण और महाभारत के अनुसार, जब सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में आत्मदाह किया, तब भगवान शिव ने अपनी जटाओं से वीरभद्र और भद्रकाली को उत्पन्न किया. भगवान विष्णु ने दक्ष की रक्षा के लिए वीरभद्र को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भद्रकाली ने उन्हें मुक्त कराया और दक्ष के विनाश में सहायता की. इसी कारण देवी को “दक्षजित” कहा गया, अर्थात दक्ष को पराजित करने वाली देवी.

महिषाजित स्वरूप

कालिका पुराण के अनुसार त्रेता युग में भद्रकाली ने महिषासुर के वध के लिए अवतार लिया था. यह वही महिषासुर था जिसने देवताओं और पृथ्वी पर आतंक फैलाया था. देवी ने अठारह भुजाओं वाले महिषासुर मर्दिनी रूप में प्रकट होकर उसका संहार किया. महिषासुर का अंत करने के कारण मां को “महिषाजित” नाम प्राप्त हुआ.

ये भी पढ़ें: भद्रकाली जयंती से पहले जानें क्यों माना गया है इन्हें तंत्र विद्या की अधिष्ठात्री देवी

रुरुजित स्वरूप

वराह पुराण में वर्णन मिलता है कि देवी रौद्री जब नील पर्वत के पास तपस्या कर रही थीं, तब उन्होंने राक्षस रुरु के अत्याचारों से पीड़ित देवताओं की स्थिति देखी. उनके क्रोध से उत्पन्न अग्नि से भद्रकाली प्रकट हुईं और उन्होंने रुरु का वध किया. इसी कारण उनका यह स्वरूप “रुरुजित” कहलाया.

दारिकाजित स्वरूप

केरल में मां भद्रकाली की पूजा मुख्यतः “दारिकाजित” रूप में होती है. मार्कण्डेय पुराण के अनुसार दारिका नामक असुर ने तीनों लोकों में आतंक फैला दिया था. तब भगवान शिव ने अपने तीसरे नेत्र से भद्रकाली को प्रकट किया. देवी ने बेताल को अपना वाहन बनाकर दारिका का वध किया. युद्ध के बाद भी उनका क्रोध शांत नहीं हुआ. तब भगवान शिव शिशु रूप में उनके मार्ग में लेट गए, जिससे देवी की मातृ भावना जागृत हुई और वह शांत हो गईं.

कुरुक्षेत्र का प्रसिद्ध देवीकूप शक्तिपीठ

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित देवीकूप मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि महाभारत युद्ध से पहले और विजय के बाद भगवान श्रीकृष्ण पांडवों के साथ यहां मां भद्रकाली की पूजा करने आए थे. विजय प्राप्ति के बाद पांडवों ने अपने घोड़े देवी को अर्पित किए थे. आज भी भक्त मनोकामना पूर्ण होने पर यहां टेराकोटा और धातु के घोड़े चढ़ाते हैं.

उड़ीसा में जलक्रीड़ा एकादशी

उड़ीसा में अपरा एकादशी को “जलक्रीड़ा एकादशी” के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं को पवित्र जलकुंड या तालाब में स्नान कराया जाता है. यह परंपरा धार्मिक आस्था और पवित्रता का प्रतीक मानी जाती है.

Previous article NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के Youtuber, हाथ में कैंडल लेकर छात्रों से की बड़ी अपील
Next article पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel