[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Bel Tree: बेलपत्र से ऐसे करें महादेव को प्रसन्न, नष्ट होंगे सभी पाप, जानें इस पेड़ को घर में लगाने की सही दिशा और महत्व

Bel Tree: बेलपत्र से ऐसे करें महादेव को प्रसन्न, नष्ट होंगे सभी पाप, जानें इस पेड़ को घर में लगाने की सही दिशा और महत्व

0
Bel Tree: बेलपत्र से ऐसे करें महादेव को प्रसन्न, नष्ट होंगे सभी पाप, जानें इस पेड़ को घर में लगाने की सही दिशा और महत्व
बेल का पेड़

Bel Tree: सनातन धर्म में बेल के पेड़ को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना जाता है. बेल के पेड़ के फल से लेकर पत्तों तक, हर चीज़ का उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है. मान्यता है कि बेल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. शिवरात्रि हो या सावन का पवित्र महीना, हर विशेष अवसर पर भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र अवश्य अर्पित करते हैं.

बेलपत्र का त्रिदेव से संबंध

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेल के पेड़ में त्रिदेवों का वास होता है. कहा जाता है कि बेल के पेड़ की जड़ में भगवान ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और शाखाओं में भगवान शिव का वास होता है. यही कारण है कि भगवान शिव को हमेशा तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाया जाता है. इसे त्रिदेव और भगवान शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक माना जाता है.

पापों से मुक्ति

सोमवार के दिन भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से पापों का नाश होता है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

बेल के पेड़ की उत्पत्ति से जुड़ी मान्यता

माना जाता है कि बेल के पेड़ की उत्पत्ति माता पार्वती के पसीने की बूंद के धरती पर गिरने से हुई थी. इसी कारण यह पेड़ अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि जहां बेल का पेड़ होता है, वहां का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है.

बेल का पेड़ घर में लगाने के फायदे

शास्त्रों के अनुसार, घर के बगीचे में बेल का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसे घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि बेल का पेड़ घर में सुख-शांति बनाए रखता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.

यह भी पढ़ें: Shami Tree Puja: शनिवार को करें शमी वृक्ष पूजा, शनि दोष से मुक्ति का है सरल उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article South Africa Firing: दक्षिण अफ्रीका में अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत और 10 घायल
Next article बस एक कोड में छुपा है काजू का असली दाम, जानिए वो राज जो हर दुकानदार छुपाता हैं
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel