[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Astrology: सतयुग ही नहीं, त्रेतायुग से होता आया है ज्योतिष विद्या का प्रयोग

Astrology: सतयुग ही नहीं, त्रेतायुग से होता आया है ज्योतिष विद्या का प्रयोग

0
Astrology: सतयुग ही नहीं, त्रेतायुग से होता आया है ज्योतिष विद्या का प्रयोग
Astrology interesting facts

सलिल पाण्डेय, मिर्जापुर
धर्म-अध्यात्म व ज्योतिष विशेषज्ञ

Astrology: इक्कीसवीं सदी के इंटरनेट युग के दिनोंदिन बढ़ते प्रभावों के दौरान ज्योतिष-विद्या के बारे में चिंतन- मनन करने पर यह विद्या इतनी सार्थक एवं प्रमाणिक प्रतीत होती है और ऐसी धारणा बनती है कि भारतीय ऋषियों- मुनियों ने अपने तृतीय नेत्र से पूरे ब्रह्मांड की गतिविधियों पर उसी तरह दृष्टि डाली, जिस तरह वर्तमान दौर में नासा एवं इसरो के वैज्ञानिक अब डालने में लगे हुए हैं.

ज्योतिष शब्द की उत्पत्ति, संस्कृत के ‘द्युत’ धातु से हुई है, जिसका अर्थ है- चमकना या प्रकाशित होना. इसमें ‘इसुन्’ प्रत्यय लगने से ‘द’ को ‘ज’ आदेश हुआ और इसके बाद ‘सुप्’ इत्यादि प्रत्यय लगकर नपुंसकलिंग एकवचन का शब्द ‘ज्योतिषम्’ बना. ज्योतिष शब्द का अर्थ है- ज्योति, अर्थात्‌ प्रकाशपुंज.

Hast Rekha Shastra: क्या संकेत देती हैं आपके हाथ की रेखाएं, यहां से जानें

वर्तमान समय में अनेक ग्रहों की गतिविधियों को जानने की होड़ विश्व भर लगी हुई है. आज से तकरीबन 70-80 साल पहले आसपास की जानकारी लोगों को नहीं हो पा रही थी, जबकि कंप्यूटर युग के आर्टिफिशयल इंटिलिजेंस (Al) के दौर में उसी तरह जानकारियां सहज होती जा रहीं, जिस तरह सत्ययुग में राजा उत्तानपाद ने अपनी दो पत्नियों में एक सुनीति के पुत्र ध्रुव को जब दूसरी पत्नी सुरुचि के कहने पर अपमानित कर गोद से हटा दिया और मायूस हुए मासूम ध्रुव की मनःस्थिति विचलित होने लगी. तब ध्रुव की मां सुनीति ने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य का अध्ययन कर आदेश दिया, ‘पुत्र ध्रुव, निराश न हो. जाओ तपस्या और साधना करो, तुम्हारे भाग्य बदलने इंसान नहीं, बल्कि स्वयं नारायण (विष्णु) जी आयेंगे. उनका आशीर्वाद प्राप्त होना लिखा है तुम्हारे भाग्य में और तुम आकाश मंडल सप्तर्षि बनकर सृष्टि पर्यंत चमकते रहोगे.’

सतयुग ही नहीं, त्रेतायुग में महादेव की भार्या सती का सीता जी का रूप धारण करना या रावण की बहन शूर्णपखा का सुसज्जित होकर श्रीराम के पास आना तथा श्रीराम द्वारा दोनों के शरीर के आभामंडल (औरा) से वास्तविकता जान लेना ज्योतिष विद्या ही है.

वास्तव में देखा जाये, तो सिद्धहस्त ज्योतिषी व्यक्ति के शरीर से निकलने वाली तरंगों के जरिये उसके स्वभाव तथा अतीत से लेकर भविष्य तक का अध्ययन कर लेता है. आखिर जिन तरंगों (वेव) के जरिये आधुनिक विज्ञान पलक झपकते अपना प्रभाव दिखा रहा है, उसी तरह ज्योतिषी भी जातक के तरंगों (वेव) का अध्ययन करता है. मां के गर्भ में आने के बाद शिशु यद्यपि मां के गर्भस्थ जल में रहता है और जल में वाह्य प्रभावों का असर कम रहता है, लेकिन जन्म लेते ही उस पर ग्रह-नक्षत्रों तथा वाह्य प्रभावों का असर तेजी से पड़ने लगता है. जन्म लेते शिशु का शरीर इतना कोमल होता है कि वाह्य प्रभाव उस पर अधिक असर डालते हैं. इसी से कुंडली का अध्ययन कर ज्योतिषी फलादेश करता है.

ज्योतिष विद्या के देवता ब्रह्मा : हर युग में ज्योतिष के विशेषज्ञों की भरमार रही है. वास्तव में नारद पुराण के अनुसार ज्योतिष के देवता ब्रह्मा जी है. जिसका वर्णन सनंदन ऋषि करते हुए बताते हैं कि ज्योतिष विद्या में चार लाख श्लोक और तीन स्कंध हैं. कुछ स्थानों पर पांच स्कंधों का उल्लेख किया गया है, जिसमें सिद्धांत, होरा, संहिता, स्वर एवं सामुद्रिक शास्त्र हैं. सिद्धांत को गणित एवं होरा को जातक कहा जाता है. इसके अलावा ज्योतिष में देश, दिशा और जन्म काल को शामिल किया गया है.

त्रेतायुग में उस वक्त भी ज्योतिष विद्या के जरिये जामवंत जी ने हनुमान जी की कुंडली देखी और उनसे ‘कहहि रीछपति सुन हनुमाना, का चुप साधि रहेहु हनुमाना’ कहा. कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों का अध्ययन के बाद जामवंत समझ गये कि सीता जी का पता हनुमान जी ही लगा सकते हैं.

ऐसी ही स्थिति द्वापर में महान ज्योतिषी श्रीकृष्ण युद्ध के मैदान से विमुख होते अर्जुन की पूरी कुंडली बांच दी और किन ग्रहों के प्रभाव से अर्जुन विषादग्रस्त है और उसका क्या निराकरण किया जाये, ताकि आतताई दुर्योधन का वध हो सके, उसका पूरा उपक्रम श्रीकृष्ण ने किया. विराट रूप दिखाने का मतलब ही अर्जुन की कुंडली का फलादेश बताना है.

दरअसल, मनुष्य दुनिया भर के बारे में तो अनेकानेक माध्यमों से जानकारी हासिल कर लेता है, लेकिन खुद अपनी चेतना शक्ति को नहीं जान पाता. यदि कोई खुद अपने पंचभौतिक महल (शरीर) में विद्यमान ब्रह्म अंश को जान ले, तो वह सबसे बड़ा ज्योतिषी स्वंय हो जायेगा. खुद अपनी कुंडली जानने के लिए कुंडलिनी शक्ति जागृत करनी पड़ती है. इस तरह यदि सच में देखा जाये, तो कुंडलिनी शक्ति का जागरण ही कुंडली है.

Previous article Quordle Answers 31 December: यहां देखें क्वॉर्डल के हिंट्स और सॉल्व करें पजल
Next article बेगूसराय में चचेरी भाभी ने पीट-पीट कर ननद को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel