[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion ज्योतिष के ये 4 आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत! व्यापार, धन और सुख-शांति के लिए जरूर अपनाएं

ज्योतिष के ये 4 आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत! व्यापार, धन और सुख-शांति के लिए जरूर अपनाएं

0
ज्योतिष के ये 4 आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत! व्यापार, धन और सुख-शांति के लिए जरूर अपनाएं
ज्योतिष उपाय

Astrology Remedies: जीवन में सुख-दुख, उतार-चढ़ाव और छोटी-बड़ी परेशानियां आती-जाती रहती हैं. कभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं, तो कभी आर्थिक तंगी या कारोबार में नुकसान चिंता बढ़ा देता है. कई बार घर में अशांति का माहौल बन जाता है और बनते-बनते काम भी अटकने लगते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी परिस्थितियों के पीछे ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति, नकारात्मक ऊर्जा या वास्तु दोष भी कारण हो सकते हैं. मान्यता है कि कुछ सरल और पारंपरिक ज्योतिषीय उपाय अपनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा सुख, समृद्धि और सौभाग्य के मार्ग खुलते हैं.

व्यापार में लाभ और नजर दोष से बचाव का उपाय

यदि व्यापार में लगातार बाधाएं आ रही हैं या नजर दोष का प्रभाव महसूस हो रहा है, तो अमावस्या या शनिवार की सुबह एक नींबू के चार टुकड़े करें. इसके साथ थोड़ी पीली सरसों, 21 काली मिर्च और 7 लौंग व्यापार स्थल पर कुछ समय के लिए रखें. शाम को इन सभी वस्तुओं को काले कपड़े में बांधकर किसी सूखे कुएं में डाल दें. मान्यता है कि यह उपाय हर महीने करने से व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और कारोबार में प्रगति के योग बनते हैं.

मनोकामना पूर्ति के लिए करें यह उपाय

यदि कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है, तो गुरुवार के दिन 7 साबुत हल्दी की गांठें, 7 गुड़ की डलियां और एक रुपये का सिक्का पीले कपड़े में बांध लें. इसके बाद रेलवे लाइन के पार इसे फेंकते समय अपनी मनोकामना का स्मरण करें. धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बढ़ती है.

रुके हुए कार्यों में मिलेगी सफलता

किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से निकलने से पहले विपरीत दिशा में चार कदम चलें, फिर अपने गंतव्य की ओर बढ़ें. साथ ही भगवान गणेश का स्मरण करके थोड़ा-सा गुड़ खाएं और पानी पीकर घर से निकलें. मान्यता है कि इससे कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और सफलता के योग मजबूत होते हैं.

घर में सुख-शांति और समृद्धि का सरल उपाय

यदि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो प्रतिदिन पहली रोटी के चार बराबर भाग करें. पहला भाग गाय, दूसरा काले कुत्ते, तीसरा कौए को खिलाएं और चौथा किसी चौराहे पर रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, पारिवारिक कलह कम होती है और सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.

Previous article पूर्णीया प्रीमैच्योर नवजातों को मिल रही नई जिंदगी, NICU और MNCU बने हजारों परिवारों की उम्मीद
Next article बंगाल में UCC को शमिक ने बताया जरूरी, तलाक और उत्तराधिकार मामले में आयेगी एकरूपता
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel