[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion संतान की तरक्की के लिए सरल धार्मिक उपाय, जरूर करें पालन

संतान की तरक्की के लिए सरल धार्मिक उपाय, जरूर करें पालन

0
संतान की तरक्की के लिए सरल धार्मिक उपाय, जरूर करें पालन
बेटे के सुनहरे भविष्य के साथ अपना सकते हैं ये ज्योतिष उपाय

Astrological Tips: हर माता-पिता की यह इच्छा होती है कि उनका बेटा जीवन में सफल, आत्मविश्वासी और संस्कारी बने. भारतीय परंपराओं में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिनसे बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है. ये उपाय आस्था के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती भी प्रदान करते हैं.

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा

गायत्री पीठ के पंडित बितुन पांडे बताते हैं कि हर मंगलवार को बेटे के नाम से भगवान हनुमान को बूंदी के लड्डू अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. यह उपाय बच्चे के जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है और उसे साहस, शक्ति तथा निर्भयता प्रदान करता है.

गंगाजल का छिड़काव

रोज सुबह बेटे के सिर पर थोड़ा सा गंगाजल छिड़कना सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. ऐसा माना जाता है कि गंगाजल पवित्रता का प्रतीक है और इससे नकारात्मकता दूर होकर मन और वातावरण शुद्ध रहता है.

गायत्री मंत्र का जाप

रविवार के दिन बेटे के तिलक करते समय गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. यह मंत्र बुद्धि, विवेक और एकाग्रता को बढ़ाता है, जिससे बच्चे की पढ़ाई और निर्णय क्षमता में सुधार होता है.

पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी से प्रार्थना

हर पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी से अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करना शुभ फल देता है. ‘मेरा बेटा सदैव तरक्की करे’ जैसे भाव से की गई प्रार्थना जीवन में समृद्धि और सफलता लाने में सहायक मानी जाती है.

सूर्य को अर्घ्य देने की आदत

बेटे को रोज सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देना सिखाना बहुत लाभकारी होता है. इससे आत्मशक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है. सूर्य उपासना से जीवन में अनुशासन और ऊर्जा भी बनी रहती है.

ये सभी उपाय न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक हैं. नियमित रूप से इनका पालन करने से बच्चे के जीवन में सफलता, संतुलन और सकारात्मकता बनी रहती है, जो उसे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करती है.

पंडित बितुन पांडे
गायत्री पीठ, रांची
ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

Previous article ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत, परिवार में कोहराम
Next article नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के नाम लिखा आखिरी खत, इस्तीफा देने के बाद कह दी ये बात
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel