[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Astro Tips: घर में टपकता नल क्यों बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी? जानिए जरूरी एस्ट्रोलॉजी टिप्स

Astro Tips: घर में टपकता नल क्यों बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी? जानिए जरूरी एस्ट्रोलॉजी टिप्स

0
Astro Tips: घर में टपकता नल क्यों बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी? जानिए जरूरी एस्ट्रोलॉजी टिप्स
Astro Tips for leaking taps

Astro Tips: घर की शांति, समृद्धि और सुख-शांति सिर्फ साफ-सफाई या साज-सज्जा से नहीं जुड़ी होती, बल्कि कई बार घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजें भी आपके जीवन को प्रभावित करती हैं.ऐसा ही एक उदाहरण है, टपकता हुआ नल. आपने कई बार देखा होगा कि कुछ घरों में नल से लगातार पानी टपकता रहता है, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह छोटी-सी लापरवाही आपके घर में धन की हानि, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव ला सकती है. आइए जानते हैं कि वास्तु में टपकते नल को क्या माना गया है, इससे क्या हानियां होती हैं और नल की सही दिशा क्या होनी चाहिए —

टपकते नल का वास्तु में क्या अर्थ है?

वास्तु शास्त्र में पानी को धन और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. अगर घर में कोई नल लगातार टपकता रहता है, तो यह दर्शाता है कि आपके घर से धन धीरे-धीरे बाहर जा रहा है. इसे “धन का रिसाव” माना गया है.यह संकेत करता है कि घर में आर्थिक असंतुलन आ सकता है. धन की बचत नहीं हो पाती, खर्चें बढ़ सकते हैं. मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह भी होने की संभावना रहती है.

P नाम वालों के लिए किस देवता की पूजा है शुभ? जानें सफलता के रहस्य

नल की सही दिशा क्या होनी चाहिए?

  • नल और पानी की निकासी (Drainage) – उत्तर या उत्तर-पूर्व (North or North-East) दिशा में होनी चाहिए.
  • यह दिशा जल तत्व की होती है और इस दिशा में पानी का बहना शुभ माना जाता है.
  • बाथरूम में नल – भी उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही हों तो बेहतर.
  • किचन का वॉश एरिया – उत्तर दिशा में रखें, इससे भोजन और धन दोनों में समृद्धि आती है.

इन बातों से बचें (Don’ts in Plumbing Vastu)

  • घर में टपकता नल या बहता पानी तुरंत ठीक कराएं.
  • बाथरूम या किचन में पानी जमा न होने दें, यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
  • पुरानी, जंग लगी पाइपलाइन भी वास्तु दोष का कारण बन सकती है.

वास्तु समाधान (Remedies)

  • नियमित रूप से अपने घर के सभी नलों की जांच करें.
  • अगर कहीं से पानी टपक रहा हो, तो उसे तुरंत रिपेयर कराएं.
  • उत्तर या ईशान कोण की दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
  • किचन और बाथरूम में नमक वाला पानी पोछे में इस्तेमाल करें, इससे निगेटिव ऊर्जा दूर होती है.

टपकते नल से जुड़ा एक और मान्यता

कुछ मान्यताओं के अनुसार, नल से पानी का गिरना घर से लक्ष्मी का धीरे-धीरे विदा होना माना जाता है. इसलिए वास्तु में इसे बेहद अशुभ कहा गया है. टपकता नल सिर्फ पानी की बर्बादी नहीं करता, बल्कि आपके जीवन से सुख और समृद्धि को भी धीरे-धीरे कम कर सकता है. इसलिए ऐसे छोटे-छोटे वास्तु उपाय अपनाकर आप अपने घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचा सकते हैं और सकारात्मकता, सुख और समृद्धि को बढ़ा सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article तेजस्वी यादव के बेटे का हुआ नामकरण, लालू यादव का पोता कहलायेगा इराज
Next article IPL 2025 में ऋषभ पंत के 1 रन की कितनी कीमत? उतनी देश की मात्र 0.17% आबादी साल भर में कमाती है
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel