[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Astro Kitchen Tips: ये 6 भूलें रसोई में ना करें वरना बढ़ेगी तंगी

Astro Kitchen Tips: ये 6 भूलें रसोई में ना करें वरना बढ़ेगी तंगी

0
Astro Kitchen Tips: ये 6 भूलें रसोई में ना करें वरना बढ़ेगी तंगी
Astro Kitchen Tips in Hindi

Astro Kitchen Tips: भारतीय संस्कृति में रसोईघर को सिर्फ भोजन पकाने की जगह नहीं, बल्कि एक पवित्र स्थान माना गया है जहां देवी अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए रसोई से जुड़ी हर गतिविधि का वास्तु शास्त्र में खास महत्व बताया गया है. माना जाता है कि अगर किचन में वास्तु नियमों की अनदेखी की जाए तो यह घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है.

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहे, तो इन रसोई से जुड़ी 6 अहम बातों का विशेष ध्यान रखें:

उल्टी कढ़ाई न रखें

भोजन बनाने के बाद कई बार कढ़ाई को धोकर उल्टा रख दिया जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह राहु से जुड़ा अशुभ संकेत है. इससे मानसिक तनाव, विवाद और धन हानि हो सकती है. बेहतर होगा कि कढ़ाई को साफ करके सीधा ही रखें.

शुरू होने जा रहा शिवभक्ति का महीना, जानें सावन सोमवार की तिथियां और पूजन विधि

धारदार चीजें फैलाकर न रखें

किचन में चाकू, छुरी या कांटे जैसी वस्तुएं अगर बेतरतीब और खुली पड़ी रहें, तो घर में मतभेद, गुस्सा और असंतुलन का माहौल बन सकता है. इन्हें हमेशा स्टैंड या ड्रावर में रखें और धार को नीचे की ओर करें.

गैस स्टोव की गलत दिशा

गैस चूल्हा वास्तु के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्निकोण) में होना चाहिए. अगर यह उत्तर या पश्चिम में रखा गया हो, तो यह स्वास्थ्य और धन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.

रसोई में न करें भोजन

जल्दी में रसोई में ही खाना खा लेना वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी का अनादर माना जाता है. इससे आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं. भोजन हमेशा साफ और निर्धारित स्थान (जैसे डाइनिंग एरिया) में बैठकर करना चाहिए.

बाथरूम और किचन के दरवाजे आमने-सामने न हों

यदि रसोई और बाथरूम के दरवाजे एक-दूसरे के सामने हैं, तो यह ऊर्जा संतुलन को बिगाड़ता है. इससे घर में बीमारियों और तनाव की संभावना बढ़ जाती है.

टपकता नल नजरअंदाज न करें

रसोई में लगातार टपकता नल नकारात्मक ऊर्जा और धन की हानि का संकेत है. यह आर्थिक प्रवाह में रुकावट का कारण बनता है. ऐसे में नल को तुरंत ठीक कराना आवश्यक है.

उपाय

रसोईघर ऊर्जा और समृद्धि का केंद्र है. छोटे-छोटे बदलाव और वास्तु के आसान नियमों को अपनाकर आप न केवल घर का माहौल बेहतर बना सकते हैं, बल्कि दरिद्रता, तनाव और विवाद जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं.

यदि आप अपनी कुंडली, वास्तु दोष या किसी धार्मिक समस्या का समाधान चाहते हैं, तो संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

Previous article Jagannath Rath Yatra 2025: रथ खींचने से पापों का होता है नाश, जानें धार्मिक रहस्य
Next article Himachal Pradesh Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में अभी और मचेगी तबाही! डरावना वीडियो आया सामने
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel