[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Ashadh Durga Ashtami 2025: आषाढ़ दुर्गा अष्टमी कब, जानें व्रत के नियम और लाभ

Ashadh Durga Ashtami 2025: आषाढ़ दुर्गा अष्टमी कब, जानें व्रत के नियम और लाभ

0
Ashadh Durga Ashtami 2025: आषाढ़ दुर्गा अष्टमी कब, जानें व्रत के नियम और लाभ
Ashadh Durga Ashtami 2025 on 3rd July 2025

Ashadh Durga Ashtami 2025:हर माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा को समर्पित दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है. आषाढ़ महीने की दुर्गा अष्टमी इस वर्ष 3 जुलाई 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन भक्त मां दुर्गा की विशेष पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं और व्रत रखते हैं.

अष्टमी तिथि कब से कब तक?

अष्टमी तिथि प्रारंभ: 2 जुलाई 2025, रात 10:00 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त: 3 जुलाई 2025, रात 11:30 बजे

इस आधार पर 3 जुलाई को ही व्रत एवं पूजा का प्रमुख दिन माना जाएगा.

Vastu Tips: भगवान की तस्वीर लगाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान

आषाढ़ दुर्गा अष्टमी: पूजा विधि

  • इस दिन मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए निम्नलिखित विधि से पूजा करें:
  • प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
  • पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें
  • चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें
  • माता को लाल चुनरी, सिंदूर, चूड़ियां आदि अर्पित करें
  • दीपक, अगरबत्ती जलाकर पूजन प्रारंभ करें
  • भोग में लाल गुड़हल के फूल, फल, हलवा-पूड़ी, और मिठाई अर्पित करें
  • “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें
  • अंत में आरती करें और प्रसाद का वितरण करें

राशि अनुसार मंत्र जाप का विशेष महत्व

मान्यता है कि यदि भक्त अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करें, तो पूजा का प्रभाव और भी गहरा होता है. इससे न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त होती है.

क्यों विशेष है आषाढ़ दुर्गा अष्टमी?

  • इस दिन मां दुर्गा की आराधना करने से:
  • जीवन की रुकावटें दूर होती हैं
  • नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है
  • घर में सकारात्मकता, स्वास्थ्य, समृद्धि, और शांति का वास होता है

यदि आप जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श, या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी की आवश्यकता रखते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

Previous article Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Next article Sardaar Ji 3 Box Office Collection: फ्लॉप या हिट, दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कमाई जान चौंक जाएंगे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel