[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion अप्रैल में दो एकादशी व्रत, नोट करें वरुथिनी और मोहिनी एकादशी की डेट और मुहूर्त

अप्रैल में दो एकादशी व्रत, नोट करें वरुथिनी और मोहिनी एकादशी की डेट और मुहूर्त

0
अप्रैल में दो एकादशी व्रत, नोट करें वरुथिनी और मोहिनी एकादशी की डेट और मुहूर्त
भगवान विष्णु

April 2026 Ekadashi Date: एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है. अप्रैल 2026 में वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी मनाई जाएंगी. मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्तों के पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

वरुथिनी एकादशी 2026

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य प्रदान करने वाला माना जाता है. ‘वरुथिनी’ का अर्थ ‘कवच’ या ‘रक्षक’ होता है. मान्यता है कि यह व्रत भक्त को हर प्रकार के कष्टों और बाधाओं से सुरक्षा प्रदान करता है. साथ ही, व्यक्ति को दस हजार वर्षों की तपस्या के समान फल प्राप्त होता है.

  • तिथि: 13 अप्रैल 2026, सोमवार
  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 13 अप्रैल, सुबह 01:16 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 14 अप्रैल, सुबह 01:08 बजे
  • पारण का समय: 14 अप्रैल को सूर्योदय के बाद सुबह 06:11 से 08:42 के बीच

मोहिनी एकादशी 2026

जब समुद्र मंथन के दौरान अमृत निकला था, तब भगवान विष्णु ने असुरों से अमृत की रक्षा करने के लिए ‘मोहिनी’ रूप धारण किया था. इसी उपलक्ष्य में मोहिनी एकादशी मनाई जाती है. मोहिनी एकादशी का व्रत करने से मनुष्य मोह-माया के बंधनों से मुक्त होता है और उसके संचित पापों का नाश होता है. मान्यता है कि भगवान राम ने भी अपने वनवास के दौरान इस व्रत का पालन किया था.

  • तिथि: 27 अप्रैल 2026, सोमवार
  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 26 अप्रैल, शाम 06:06 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 27 अप्रैल, शाम 06:15 बजे
  • पारण का समय: 28 अप्रैल को सुबह 05:43 से 08:21 के बीच

एकादशी व्रत के नियम

  • दशमी से परहेज: एकादशी व्रत के नियम दशमी तिथि की रात से ही शुरू हो जाते हैं. इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन और मांस से बचना चाहिए.
  • चावल का त्याग: एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है.
  • पारण: व्रत का समापन हमेशा द्वादशी तिथि के शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए, तभी व्रत का पूर्ण फल मिलता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article बेमौसम बारिश व आंधी ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलों को भारी नुकसान
Next article भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज, कल्लू-काजल राघवानी की दिखेगी लव स्टोरी
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel