[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion 13 मई को रखा जाएगा अपरा एकादशी व्रत, श्रीहरि की कृपा से दूर होंगे कष्ट

13 मई को रखा जाएगा अपरा एकादशी व्रत, श्रीहरि की कृपा से दूर होंगे कष्ट

0
13 मई को रखा जाएगा अपरा एकादशी व्रत, श्रीहरि की कृपा से दूर होंगे कष्ट
अपरा एकादशी पर करें ये उपाय

Apara Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है, जिसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से व्यक्ति को अपार पुण्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. वर्ष 2026 में उदया तिथि के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत 13 मई को रखा जाएगा. कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

अपरा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 मई 2026, दोपहर 2:52 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 13 मई 2026, दोपहर 1:29 बजे
व्रत और पूजा का दिन: 13 मई 2026

धार्मिक नियमों के अनुसार उदया तिथि मान्य होने के कारण व्रत 13 मई को रखा जाएगा.

पूजा विधि और धार्मिक परंपरा

अपरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा में पीले फूल, केला, आम और पीला चंदन अर्पित करना शुभ माना जाता है. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करें.

भगवान विष्णु को अर्पित किए जाने वाले भोग में तुलसी दल डालना बेहद आवश्यक माना गया है. मान्यता है कि तुलसी के बिना श्रीहरि की पूजा अधूरी मानी जाती है.

अलग-अलग राज्यों में अलग नाम

भारत के विभिन्न राज्यों में अपरा एकादशी को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में इसे भद्रकाली एकादशी कहा जाता है. वहीं उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ की आराधना के रूप में इसे जलक्रीड़ा एकादशी के नाम से जाना जाता है.

सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

लक्ष्मी-नारायण की पूजा

आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें.

घी का दीपक जलाएं

शाम के समय घर के मंदिर और तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

दान-पुण्य का महत्व

इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और अनाज का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. गाय को हरा चारा और पक्षियों को दाना खिलाने से भी पुण्य फल प्राप्त होता है.

Previous article रामगढ़: पानी की समस्या से निपटने को लेकर विशेष शिविर आयोजित 
Next article सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel