[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion अपरा एकादशी पर करें इन वस्तुओं का दान, मिलेगा पुण्य 

अपरा एकादशी पर करें इन वस्तुओं का दान, मिलेगा पुण्य 

0
अपरा एकादशी पर करें इन वस्तुओं का दान, मिलेगा पुण्य 
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हुए भक्त

Apara Ekadashi 2026: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को ‘अपरा एकादशी’ कहा जाता है. अपरा का अर्थ है अपार या असीम पुण्य देने वाली. यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना और दान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है, जीवन में सुख-शांति आती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

अपरा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

  • जल और शरबत का दान: ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को जल पिलाना या मीठे शरबत का दान करना बहुत शुभ माना जाता है.
  • अन्न दान: हिंदू धर्म में अन्न दान को महादान माना गया है. मान्यता है कि इस दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज दान करने से घर में बरकत बनी रहती है.
  • पीले रंग की वस्तुएं: मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. इसलिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र और फलों का दान करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है.
  • छाता और जूते-चप्पल: ज्येष्ठ मास गर्मी का महीना होता है. इस समय गर्मी से राहत दिलाने वाली वस्तुओं जैसे छाता, जूते-चप्पल या पंखे का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है.

अपरा एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 मई 2026 को दोपहर 02:52 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 13 मई 2026 को दोपहर 01:29 बजे तक
  • पारण का समय: 14 मई 2026 को सुबह 05:31 बजे से 08:14 बजे तक
  • व्रत तिथि: उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026 को रखा जाएगा.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article घर के पास नहीं है बरगद का पेड़ तो कैसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा? जानें नियम
Next article सदर अस्पताल मधेपुरा में इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी, 24 घंटे सेवा रहेगी उपलब्ध
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel