[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Annapurna Jayanti 2024: आज है अन्नपूर्णा जयंती, इस विधि से करें पूजा

Annapurna Jayanti 2024: आज है अन्नपूर्णा जयंती, इस विधि से करें पूजा

0
Annapurna Jayanti 2024: आज है अन्नपूर्णा जयंती, इस विधि से करें पूजा
Annapurna Jayanti 2024

Annapurna Jayanti 2024: अन्नपूर्णा जयंती का पर्व मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. यह दिन मां अन्नपूर्णा की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित है. इसी दिन माता अन्नपूर्णा का अवतरण हुआ था. उन्हें अन्न और धन की देवी के रूप में पूजा जाता है. उनकी आराधना और व्रत करने से भक्त को कभी भी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता और उनका अन्न भंडार सदैव भरा रहता है. मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से साधक के अन्न भंडार में वृद्धि होती है. आइए, जानते हैं कि इस वर्ष अन्नपूर्णा जयंती कब मनाई जाएगी और इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा.

अन्नपूर्णा जयंती 2024 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष अन्नपूर्णा जयंती का व्रत 15 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस विशेष समय में देवी मां की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज, इस मुहूर्त में करें पूजा

Aaj 15 December 2024 Ka Rashifal: वृष राशि वाले लगाएं अनावश्यक खर्चों पर लगाएं लगाम, जानें आज 15 दिसंबर 2024 का राशिफल

अन्नपूर्णा जयंती 2024 पूजा विधि

अन्नपूर्णा जयंती के अवसर पर प्रातः स्नान के उपरांत स्वच्छ वस्त्र धारण करना आवश्यक है. इसके पश्चात, मंदिर की सफाई करके चौकी पर मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए. तत्पश्चात, विधिपूर्वक मां अन्नपूर्णा की पूजा करें. पूजा में माता को कुमकुम, हल्दी, अक्षत, नैवेद्य, तुलसी आदि अर्पित करें. इस दिन मां अन्नपूर्णा को हलवा और पूड़ी का भोग अर्पित करें. पूजा के समापन के बाद मां अन्नपूर्णा के मंत्र का जाप करें और आरती करें. आरती के उपरांत भोग लगाकर सभी में प्रसाद वितरित करें.

अन्नपूर्णा जयंती 2024 का महत्व

सनातन परंपरा में अन्नपूर्णा जयंती का व्रत विशेष महत्व रखता है. इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा करने और गरीबों को अन्न तथा धन का दान देने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अन्नपूर्णा माता की पूजा से अन्न और धन की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही, इनकी पूजा से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है.

Previous article Bhagalpur में चल रहे हजारों प्रतिष्ठान, निगम के रजिस्टर पर मात्र 2200 दुकानें दर्ज
Next article NZ vs ENG: गोद में बेटी, आंखों में आंसू, आखिरी टेस्ट में टीम साउदी का इमोशनल रूप, VIDEO
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel