[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion अमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम, आरएफआईडी कार्ड और क्यूआर कोड से होगी निगरानी

अमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम, आरएफआईडी कार्ड और क्यूआर कोड से होगी निगरानी

0
अमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम, आरएफआईडी कार्ड और क्यूआर कोड से होगी निगरानी
अमरनाथ यात्रा 2026

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. पिछले वर्षों में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए इस बार तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक पंजीकृत श्रद्धालु के लिए आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) कार्ड अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा घोड़े, खच्चर, पालकी संचालकों और यात्रा मार्ग में सेवाएं देने वाले लोगों के लिए भी क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली लागू की जा रही है.

आरएफआईडी कार्ड के बिना नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति

श्राइन बोर्ड के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी पंजीकृत यात्रियों को यात्रा प्रारंभ करने से पहले आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा. यह कार्ड जम्मू, पहलगाम, बालटाल और अन्य निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा होगी, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में संपर्क स्थापित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. बिना आरएफआईडी कार्ड के किसी भी श्रद्धालु को अमरनाथ गुफा की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

इस बार यात्रा से जुड़े घोड़े, खच्चर, पालकी संचालकों और स्थानीय सेवा प्रदाताओं का पुलिस सत्यापन कर उन्हें क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे. श्रद्धालु इन क्यूआर कोड को स्कैन कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से जत्थों की रियल टाइम लोकेशन की जानकारी भी उपलब्ध होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.

भोपाल से जाने वाले जत्थों के लिए विशेष तैयारी

भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से इस वर्ष लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की संभावना है. विभिन्न धार्मिक मंडलों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा के अनुसार, मंडल की ओर से 15 जत्थे अलग-अलग तिथियों में रवाना होंगे. पहला जत्था 29 जून को प्रस्थान करेगा. प्रत्येक जत्थे के साथ पांच सदस्यों की नेतृत्व टीम मौजूद रहेगी, जो यात्रा के दौरान समन्वय और सहायता का कार्य करेगी.

व्हाट्सएप क्यूआर कोड और कंट्रोल रूम की सुविधा

यात्रियों और उनके परिजनों के बीच बेहतर संपर्क बनाए रखने के लिए प्रत्येक जत्थे का एक विशेष व्हाट्सएप क्यूआर कोड तैयार किया जाएगा. इस क्यूआर कोड को स्कैन कर परिवार के सदस्य संबंधित ग्रुप से जुड़ सकेंगे और जरूरत पड़ने पर यात्रियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे.

भोपाल में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा, जहां सभी यात्रियों का विवरण सुरक्षित रखा जाएगा. बालटाल, पहलगाम और अन्य यात्रा मार्गों पर मौजूद मंडल के सदस्य लगातार कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे. कई बार खराब मौसम, बारिश या नेटवर्क समस्याओं के कारण यात्रियों से संपर्क टूट जाता है. ऐसी स्थिति में यह व्यवस्था परिजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में आस्था की राह: हिमालय की गोद में चार धाम यात्रा का दिव्य अनुभव

युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और फिटनेस पर जोर

जय बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा मंडल के अनुसार, इस वर्ष बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं जो पहली बार अमरनाथ यात्रा करेंगे. इन नए यात्रियों को यात्रा की कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार करने हेतु योग, प्राणायाम और नियमित सैर जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

मंडल के सदस्य यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और यात्रा प्रबंधन की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सफलतापूर्वक अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें.

3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक चलेगी. जून के अंतिम सप्ताह से विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के जत्थे जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने लगेंगे. श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व में आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाएगी.

Previous article धनबाद में भीषण सड़क हादसा, इलाज के लिए ले जाते वक्त युवक ने तोड़ा दम
Next article विश्व बाल मजदूरी विरोधी दिवस, बिहारशरीफ में बच्चों के लिए निकली रैली, बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर दिखें लोग
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel