[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Amarnath Yatra 2025 का शुभारंभ, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

Amarnath Yatra 2025 का शुभारंभ, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

0
Amarnath Yatra 2025 का शुभारंभ, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
Amarnath Yatra 2025 started

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बुधवार की सुबह जम्मू से पहला जत्था रवाना हो गया है. मौसम ने साथ दिया, तो तीन जुलाई की शाम को ही पहले जत्थे के लगभग 15 हजार श्रद्धालु 14,500 फुट की ऊंचाई पर बनने वाले हिमलिंग के प्रथम दर्शन किया. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आधार शिविर में झंडी दिखा कर जत्थे को रवाना किया.

यात्रा में शामिल होने जा रहे लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक 125 से अधिक लंगरों की व्यवस्था स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा की गयी है. प्रतिदिन 15 हजार श्रद्धालुओं को पहलगाम तथा बालटाल के रास्ते यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी गयी है. अभी तक करीब सवा तीन लाख श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण विभिन्न माध्यमों से करवाया है, जबकि 30 जून से ऑनस्पॉट पंजीकरण की आरंभ हो चुका है. पिछले दो दिनों में करीब 4,000 टोकन बांटे गये हैं.

लोग हैं सुरक्षित हाथों में

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, “सिर्फ दो महीने पहले राज्य में अलग माहौल था, लेकिन आज हम देख सकते हैं कि श्रद्धालु ‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए पूरे जोश से यात्रा में भाग ले रहे हैं. लोगों को यह विश्वास है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.”

आस्था के आगे फीका पड़ा आतंक का साया

यात्रा में शामिल भक्तों ने आतंक की आशंकाओं को नकारते हुए कहा, “हमारे लिए आतंक नहीं, आस्था सर्वोपरि है. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हम हर हाल में आएंगे. हमें देश की सेना और सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है.” श्रद्धालु रास्ते भर ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत किया गया है.
  • जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.
  • ड्रोन, CCTV और सुरक्षाकर्मियों के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है.
  • पूरे यात्रा मार्ग को सुरक्षा कवच में लपेट दिया गया है, ताकि हर श्रद्धालु खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सके.
Previous article Bihar: हरियाणा से बिहार आया था मजदूर, नदी में बहता ईंट-पत्थर से कुचला शव मिला
Next article Bihar News: बिहार में CPI नेता की सड़क हादसे में मौत, स्कूली बस की टक्कर से मचा हड़कंप
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel