[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Amarnath Yatra 2025: भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, पांचवां जत्था रवाना

Amarnath Yatra 2025: भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, पांचवां जत्था रवाना

0
Amarnath Yatra 2025: भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, पांचवां जत्था रवाना
Amarnath Yatra 2025 Amarnath pilgrimage

अब तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने किये दर्शन

Amarnath Yatra 2025: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए रविवार तड़के 7,208 श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे बड़ा जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ. लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. यह तीर्थयात्रा का पांचवां जत्था था, जो कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के लिए निकला.

अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

तीन जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा में अब तक 50,000 से अधिक भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

दो काफिलों में रवाना हुआ जत्था

रविवार को तड़के 3:35 से 4:15 बजे के बीच दो अलग-अलग काफिलों में श्रद्धालु रवाना हुए. पहले काफिले में 147 वाहन थे, जो 3,199 श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल मार्ग से गए, जबकि दूसरे काफिले में 160 वाहन थे, जो 4,009 श्रद्धालुओं को लेकर पारंपरिक पहलगाम मार्ग से रवाना हुआ. इस जत्थे में 1,587 महिलाएं और 30 बच्चे भी शामिल रहे.

सुरक्षा और पंजीकरण की पुख्ता व्यवस्था

पिछले दिनों 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए भगवती नगर आधार शिविर पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है. पूरे यात्रा मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात है. यात्रियों को आरएफआईडी टैग दिए जा रहे हैं ताकि हर श्रद्धालु की रियल टाइम ट्रैकिंग हो सके.

अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं. जम्मू में 34 आवासीय केंद्र बनाए गए हैं और 12 ऑन-स्पॉट पंजीकरण काउंटर भी स्थापित किए गए हैं.

बारिश के बीच भी नहीं डगमगाई श्रद्धा

रातभर हुई भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भक्ति और जोश में कोई कमी नहीं दिखी. “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ श्रद्धालु यात्रा पर निकलते दिखे. बारिश, सुरक्षा और दूरी—कुछ भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सका.

Previous article Birsa Zoological Garden: बिरसा जैविक उद्यान में आया क्यूट मेहमान, जू में चहलकदमी कर रहा नन्हा हिप्पो
Next article Mutton keema Recipe: ढाबा-स्टाइल मटन कीमा अब मिनटों में करें घर पर तैयार 
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel