[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion अक्षय तृतीया पर खरीदारी क्यों मानी जाती है शुभ

अक्षय तृतीया पर खरीदारी क्यों मानी जाती है शुभ

0
अक्षय तृतीया पर खरीदारी क्यों मानी जाती है शुभ
अक्ष्य तृतीया पर खरीदारी का शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: सनातन परंपरा में वैशाख मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है. इसी माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व इस वर्ष 20 अप्रैल को विशेष शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा. आचार्य राकेश झा के अनुसार इस दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का संगम होगा, साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग और रवियोग जैसे दुर्लभ योग बन रहे हैं, जो इस पर्व के महत्व को कई गुना बढ़ा देते हैं. इन शुभ योगों के कारण यह दिन अत्यंत फलदायी माना जा रहा है.

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है. श्रद्धालु कमल के पुष्प, खीर और घी का दीपक अर्पित कर विधिपूर्वक पूजा करते हैं. साथ ही श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से सहस्त्र गोदान के बराबर फल मिलता है.

दान-पुण्य का विशेष महत्व

अक्षय तृतीया को दान-पुण्य का महापर्व कहा जाता है. इस दिन सत्तू, जल, गुड़, छाता, अन्न और वस्त्र का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों और पशु-पक्षियों को भोजन कराना भी विशेष पुण्यदायी होता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल प्रदान करता है और उसका प्रभाव जीवनभर बना रहता है.

खरीदारी के लिए शुभ दिन

यह दिन खरीदारी के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है. इस अवसर पर सोना, चांदी, कांसा, रत्न या स्थायी संपत्ति खरीदना लाभकारी होता है. यदि यह संभव न हो, तो मिट्टी के बर्तन, दीपक या कलश की खरीद भी स्वर्ण के समान फलदायी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए? जानें महत्व 

शुभ मुहूर्त का समय

तृतीया तिथि सुबह 10:45 बजे तक रहेगी, जबकि पूरे दिन पुण्यकाल रहेगा. रोहिणी नक्षत्र सुबह 7:45 बजे से प्रारंभ होगा. सुबह 8:36 से 10:12 बजे तक शुभ योग मुहूर्त, 11:23 से 12:14 बजे तक अभिजीत मुहूर्त तथा दोपहर 1:25 से शाम 6:14 बजे तक चर, लाभ और अमृत मुहूर्त रहेगा, जो पूजा और खरीदारी के लिए अत्यंत अनुकूल माना गया है.

Previous article गढ़वा के सोनेहारा पंचायत में आवास आवंटन में धांधली का आरोप, जरूरतमंदों को नहीं मिला लाभ
Next article डिजनी में छंटनी का संकट, 1000 कर्मचारियों को कंपनी दिखाएगी बाहर का रास्ता
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel