[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए? जानें महत्व 

अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए? जानें महत्व 

0
अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए? जानें महत्व 
अक्षय तृतीया पर दान करते हुए सांकेतिक तस्वीर (एआई निर्मित)

Akshaya Tritiya 2026: सनातन धर्म में कुछ तिथियां स्वयं सिद्ध मानी जाती हैं, जिनमें से एक है अक्षय तृतीया. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है ‘अक्षय’ यानी जिसका कभी नाश न हो, जो कभी समाप्त न हो. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन का हर पल इतना पवित्र होता है कि किसी भी शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती. मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा-पाठ, खरीदारी, पुण्य कार्य और दान का फल जन्म-जन्मांतर तक मिलता है.

अक्षय तृतीया पर इन चीजों का करें दान

शास्त्रों में कहा गया है “अक्षय तृतीयायां दत्तं दानं अक्षयम् भवति”, अर्थात इस दिन दिया गया दान अक्षय (कभी समाप्त न होने वाला) हो जाता है. इस दिन निम्न चीजों का दान शुभ माना गया है:

अन्न दान: हिंदू धर्म में अन्न दान को महादान माना गया है. ऐसे में इस दिन किसी जरूरतमंद को अनाज का दान जरूर करें या भोजन कराएं. कहा जाता है कि जरूरतमंदों को भोजन कराना साक्षात नारायण की सेवा के समान फल देता है.

सत्तू और गुड़: वैशाख के महीने में गर्मी अधिक रहती है. ऐसे में आप गर्मी से राहत देने वाली वस्तुएं जैसे सत्तू, गुड़ और मिश्री का दान कर सकते हैं. इन वस्तुओं का दान बेहद पुण्यकारी माना जाता है.

जूते-चप्पल और छाता: इस दिन राहगीरों और जरूरतमंदों को चप्पल या छाता दान करना भी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे सूर्य देव और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है.

जल का घड़ा: अक्षय तृतीया के दिन जल से भरा मटका दान करना बहुत शुभ माना जाता है. जल को जीवन का आधार कहा जाता है और इसके बिना जीवन संभव नहीं है. मान्यता है कि इस दिन जल से भरे मटके का दान करने से स्वर्ण दान के समान पुण्य प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: शुभ योग, खरीदारी और विवाह के लिए सबसे खास दिन

Previous article बिहार से अमृतसर, दिल्ली और तिरुपति के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, इन रूटों पर होगा परिचालन
Next article खरगे का आरोप: महिला आरक्षण कानून पर सरकार जल्दबाजी में, चुनावी फायदा लेने की कोशिश
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel