[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Akshaya Tritiya 2025 Vrat Katha: धन, समृद्धि और सौभाग्य के लिए अक्षय तृतीया पर अवश्य पढ़ें यह पावन कथा

Akshaya Tritiya 2025 Vrat Katha: धन, समृद्धि और सौभाग्य के लिए अक्षय तृतीया पर अवश्य पढ़ें यह पावन कथा

0
Akshaya Tritiya 2025 Vrat Katha: धन, समृद्धि और सौभाग्य के लिए अक्षय तृतीया पर अवश्य पढ़ें यह पावन कथा
Akshaya Tritiya 2025 Vrat Katha

Akshaya Tritiya 2025 Vrat Katha: हिंदू धर्म के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व, जो बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, एक महत्वपूर्ण मुहूर्त है. इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा के साथ-साथ व्रत कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है. इस दिन बिना पंचांग देखे और मुहूर्त निकाले कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, जिससे अवश्य शुभ फल की प्राप्ति होती है. अक्षय तृतीया के दिन गंगा का अवतरण और भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म भी हुआ था. इस दिन विधिवत पूजा के साथ अंत में आरती का पाठ करना आवश्यक है.

प्राचीन समय की एक कथा है. एक छोटे से गांव में धर्मदास नामक एक व्यापारी निवास करता था. वह अत्यंत गरीब था और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हमेशा चिंतित रहता था. उसके परिवार में कई सदस्य थे, और आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनका जीवन संघर्षमय था. फिर भी, धर्मदास का हृदय धार्मिक स्वभाव का था. वह सच्चे मन से देवताओं और ब्राह्मणों की सेवा करता था और हमेशा सदाचार और धर्म का पालन करता था.

100 साल में एक बार आता है ऐसा योग, अक्षय तृतीया पर जानें पूजा और खरीदारी का सही समय

एक दिन धर्मदास ने एक संत से अक्षय तृतीया व्रत का महत्व सुना. संत ने बताया कि इस दिन पूजा, व्रत और दान का फल अक्षय (अविनाशी) होता है. यह सुनकर धर्मदास ने निश्चय किया कि वह इस पावन पर्व को विधिपूर्वक मनाएगा. अक्षय तृतीया के दिन वह प्रातःकाल उठकर गंगा स्नान के लिए गया. स्नान के पश्चात उसने विधिपूर्वक देवी-देवताओं की पूजा की. फिर अपनी सामर्थ्यानुसार जल से भरे घड़े, पंखे, जौ, सत्तू, चावल, नमक, गेहूं, गुड़, घी, दही, सोना और वस्त्र आदि सामग्री एकत्रित कर ब्राह्मणों को अर्पित कर दी.

धर्मदास के इस विशाल दान को देखकर उसकी पत्नी और परिवार के सदस्य चिंतित हो गए. उन्होंने कहा, “यदि तुम सब कुछ दान कर दोगे, तो हमारा भरण-पोषण कैसे होगा?” लेकिन धर्मदास ने आत्मविश्वास से उत्तर दिया, “जो भगवान को अर्पित किया जाता है, वह व्यर्थ नहीं जाता. यह पुण्य मेरे और मेरे परिवार के लिए अनंत फल देगा.” धर्मदास ने हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन इसी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्रत, पूजन और दान किया. वृद्धावस्था और कई बीमारियों के बावजूद उसने व्रत और दान का क्रम नहीं छोड़ा. अंततः जब उसका इस जीवन का अंत हुआ, तो पुण्य के प्रभाव से उसे अगले जन्म में कुशावती का एक प्रतापी और धनवान राजा बनने का सौभाग्य मिला.

यह कहा जाता है कि वह राजा इतना धार्मिक और दानवीर था कि त्रिदेव भी ब्राह्मण का रूप धारण कर उसकी यज्ञ में शामिल होते थे. उसके वैभव और यश की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती थी, फिर भी उसने कभी घमंड नहीं किया. वह राजा आगे चलकर भारत के महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के रूप में प्रकट हुआ. इसी प्रकार, जैसे धर्मदास को अक्षय तृतीया व्रत के पुण्य से अपार वैभव की प्राप्ति हुई, वैसे ही जो भी भक्त इस व्रत को श्रद्धा से करता है, इस कथा को श्रद्धा से सुनता है और विधिपूर्वक पूजा और दान करता है, उसे भी अक्षय पुण्य, यश, समृद्धि और भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

Previous article मौसम का बदलता मिजाज और सुलगते जंगल
Next article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लौटेंगे रांची, DGP अनुराग गुप्ता रिटायर होंगे या मिलेगा सेवा विस्तार, फैसला आज
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel