[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Aja Ekadashi 2025: 19 या 20 अगस्त, कब है अजा एकादशी, जानें पूजा विधि

Aja Ekadashi 2025: 19 या 20 अगस्त, कब है अजा एकादशी, जानें पूजा विधि

0
Aja Ekadashi 2025: 19 या 20 अगस्त, कब है अजा एकादशी, जानें पूजा विधि
Aja Ekadashi Kab Hai (AI Generated Image)

Aja Ekadashi Kab Hai: भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष में आने वाली एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है. यह तिथि हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आती है. इस दिन भगवान विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप की विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

कब है अजा एकादशी 2025 ?

इस वर्ष अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा.

अजा एकादशी 2025 का शुभ समय

  • अजा एकादशी तिथि का प्रारंभ : 18 अगस्त 2025, शाम 5:22 बजे
  • एकादशी तिथि का समापन : 19 अगस्त 2025, दोपहर 3:32 बजे
  • व्रत पारण का मुहूर्त : 20 अगस्त 2025, सुबह 5:53 से 8:29 बजे तक

अजा एकादशी 2025 की पूजा विधि

  • प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करें.
  • भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए श्रद्धापूर्वक व्रत का संकल्प लें.
  • घर के मंदिर में श्रीहरि विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
  • भगवान को फल, फूल, अक्षत, वस्त्र, मिठाई, दीपक और धूप अर्पित करें.
  • घी का दीप प्रज्वलित करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
  • अजा एकादशी की कथा श्रद्धा से पढ़ें या सुनें.
  • अगले दिन व्रत पारण से पहले जरूरतमंदों को दान अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: अजा एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन से दूर होंगी सभी परेशानियां

अजा एकादशी से जुड़ी मान्यताएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का पालन करने से व्यक्ति को स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि अजा एकादशी के प्रभाव से ही राजा हरिश्चंद्र ने अपना खोया हुआ राज्य वापस पाया था और उनका मृत पुत्र पुनः जीवित हो गया था. इस व्रत का फल हजार गौदान करने के बराबर माना जाता है.

ये भी पढ़ें: क्यों है खास अजा एकादशी? जानें महत्व

Previous article Patna Metro: इस तारीख के बाद हो सकता है पटना मेट्रो का ट्रायल, PMRCL ने तय किया ये लक्ष्य
Next article Viral Video: 34 सेकंड का दिल दहला देने वाला वीडियो, केकड़े को Kiss करना युवक को पड़ा भारी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel