[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Ahoi Ashtami 2024: इस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

Ahoi Ashtami 2024: इस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

0
Ahoi Ashtami 2024: इस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त एवं योग
Ahoi Ashtami 2024

Ahoi Ashtami 2024 Date and Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी व्रत का अत्यधिक महत्व है. यह व्रत हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन माताएँ अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं. उल्लेखनीय है कि इस व्रत को करवा चौथ की तरह निर्जला रखा जाता है और इस दिन माता पार्वती तथा अहोई माता की उपासना की जाती है. आइए जानें इस साल ये व्रत कब रखा जाएगा

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर को सुबह 01:20 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 25 अक्टूबर को सुबह 01:55 बजे होगा. इस प्रकार, अहोई अष्टमी व्रत का आयोजन 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार को किया जाएगा.

अहोई अष्टमी पर बन रहा है शुभ योग

ज्योतिष के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन कई शुभ योग बनते हैं. इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. इस पावन अवसर पर साध्य योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग के भी संयोग बन रहे हैं.

अहोई अष्टमी का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी व्रत का अत्यधिक महत्व है. इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास करती हैं. मान्यता है कि इस विशेष अवसर पर माता पार्वती और अहोई माता की पूजा करने से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके साथ ही, परिवार में सुखद वातावरण बना रहता है. अहोई अष्टमी के दिन दान-पुण्य करने से भी विशेष लाभ होता है. इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या धन का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

डिस्क्लेमर: यहां प्रस्तुत सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Previous article Ind vs Nz: भारत मैच कहां हारा, आकाश चोपड़ा ने रोहित के निर्णय पर उठाया सवाल
Next article Kartik Aaryan: आलिया भट्ट के बाद एलन वॉकर के कॉन्सर्ट पर पहुंचे कार्तिक आर्यन, फैंस ने कहा ‘रूह बाबा बने ग्लोबल स्टार’
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel