[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion अधिक राम लक्ष्मण द्वादशी 2026 आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

अधिक राम लक्ष्मण द्वादशी 2026 आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

0
अधिक राम लक्ष्मण द्वादशी 2026 आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
अधिक राम लक्ष्मण द्वादशी

Adhik Ram Lakshman Dwadashi: वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर राम लक्ष्मण द्वादशी का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष अधिक मास पड़ने के कारण इसे “अधिक राम लक्ष्मण द्वादशी” के नाम से जाना जाएगा. यह पावन दिन भगवान श्रीराम और उनके अनुज लक्ष्मण जी को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा, व्रत और दान करने से भगवान विष्णु और श्रीराम की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

आज अधिक राम लक्ष्मण द्वादशी का शुभ मुहूर्त

बुधवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट पर होगा. चंद्रोदय दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर तथा चंद्रास्त अगले दिन यानी 28 मई की सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर होगा.

एकादशी तिथि सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. इस दिन चित्रा नक्षत्र और व्यतीपात योग का विशेष संयोग बन रहा है. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक रहेंगे, जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं.

बुधवार के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:03 बजे से 4:44 बजे तक
  • प्रातः संध्या : सुबह 4:24 बजे से 5:25 बजे तक
  • विजय मुहूर्त : दोपहर 2:36 बजे से 3:31 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त : शाम 7:10 बजे से 7:31 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त : रात 11:58 बजे से 12:39 बजे तक

इन शुभ मुहूर्तों में पूजा और मंत्र जाप करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.

राम लक्ष्मण द्वादशी का धार्मिक महत्व

राम लक्ष्मण द्वादशी का व्रत धर्म, त्याग, मर्यादा और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी की पूजा करने से परिवार में प्रेम और एकता बनी रहती है. यह व्रत भगवान विष्णु को भी अत्यंत प्रिय माना गया है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

राम लक्ष्मण द्वादशी व्रत विधि

इस दिन प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें. घर के मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित करें. दीपक जलाकर धूप, फूल, तुलसी और फल अर्पित करें.

इसके बाद “श्रीराम जय राम जय जय राम” मंत्र का जाप करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. रामायण का पाठ और भजन-कीर्तन करना भी अत्यंत शुभ माना गया है. अंत में भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित करें तथा जरूरतमंदों को अन्न और धन का दान करें.

Previous article पश्चिम बंगाल आ रहे हैं अमित शाह, सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे गृह मंत्री
Next article Buxar News: जदयू ने अजीत कुमार तिवारी को बनाया केसठ प्रखंड अध्यक्ष
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel