[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Adhik Maas 2026: दो बार आएगा ज्येष्ठ माह, साल बन जाएगा 13 महीनों का

Adhik Maas 2026: दो बार आएगा ज्येष्ठ माह, साल बन जाएगा 13 महीनों का

0
Adhik Maas 2026: दो बार आएगा ज्येष्ठ माह, साल बन जाएगा 13 महीनों का
अधिक मास 2026 में कब

Adhik Maas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 एक अत्यंत दुर्लभ खगोलीय संयोग लेकर आ रहा है. इस वर्ष कैलेंडर में ज्येष्ठ महीना दो बार पड़ेगा, जिसके कारण पूरा साल 12 नहीं बल्कि 13 महीनों का होगा. ऐसा दुर्लभ अवसर तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा की गतियों में अंतर बढ़ जाता है और पंचांग के समय चक्र को संतुलित करने के लिए एक अतिरिक्त माह जोड़ा जाता है. इसी अतिरिक्त महीने को अधिकमास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है. ध्यान रहे कि जहां सामान्य कैलेंडर 1 जनवरी से शुरू होता है, वहीं हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है.

क्यों बदलेगी 2026 की महीनों की गणना?

पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में ज्येष्ठ माह 30 दिनों का नहीं रहेगा. इस बार इसकी अवधि बढ़कर 58 से 59 दिनों तक होगी. यानी एक सामान्य ज्येष्ठ माह और उसके साथ एक अधिक ज्येष्ठ माह पड़ेगा. अधिक ज्येष्ठ को ही अधिकमास कहा जाता है, जो वर्ष में संतुलन बनाने के लिए जोड़ा जाता है. इस दौरान विक्रम संवत 2082 समाप्त होकर 2083 आरंभ होगा, और इसी संवत में अधिकमास का प्रवेश होगा, जिससे कुल 13 महीने बनेंगे. इस योग को अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: नया साल लाएगा शनि की परीक्षा, इन दो राशियों पर रहेगा ढैय्या का असर

‘पुरुषोत्तम मास’ क्यों कहलाता है अधिकमास?

पौराणिक कथा के अनुसार, जब यह अतिरिक्त महीना उत्पन्न हुआ था, तो कोई भी देवता इसका स्वामी बनने को तैयार नहीं था. इसे ‘मलमास’ कहकर त्याग दिया गया. तब इस असहाय महीने ने भगवान विष्णु से शरण मांगी. विष्णु जी ने इसकी पीड़ा को समझते हुए स्वयं को इसका स्वामी घोषित किया और इसे ‘पुरुषोत्तम मास’ नाम दिया—अर्थात ऐसा महीना जो सभी महीनों में श्रेष्ठ हो. अधिकमास को आज भी विष्णु उपासना, दान-पुण्य, भक्ति और तप के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. वर्ष 2026 का यह दुर्लभ संयोग आध्यात्मिक रूप से बेहद विशेष रहने वाला है.

Previous article Nano Banana Pro और Flow के साथ इंडिया आया Google AI Plus
Next article इन्फ्लुएंजा एच3 एन2 वायरस का बिहार में बढ़ा खतरा, बुखार उतरने के बाद भी हफ्तों परेशान करती है खांसी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel