[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Aarti Chalisa Ratha Saptami 2026: कल है रथ सप्तमी, करें सूर्य देव की आरती, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद

Ratha Saptami 2026: कल है रथ सप्तमी, करें सूर्य देव की आरती, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद

0
Ratha Saptami 2026: कल है रथ सप्तमी, करें सूर्य देव की आरती, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
सूर्य देव की आरती

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी का पर्व सूर्य देव को समर्पित है. वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 25 जनवरी को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इसी दिन भगवान सूर्य अपने रथ पर सवार होकर उत्तर दिशा की यात्रा प्रारंभ करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रथ सप्तमी के दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा और आरती करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही व्यक्ति को रोग, शोक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है.

सूर्य देव की आरती

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।
त्रिभुवन-तिमिर-निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन॥

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दुःखहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन॥

सुर-मुनि-भूसुर-वन्दित, विमल विभवशाली।
अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन॥

सकल-सुकर्म-प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन॥

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।
सेवत सहज हरत अति, मनसिज-संतापा॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन॥

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।
वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन॥

सूर्य देव करुणाकर, अब करुणा कीजै।
हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन॥

सूर्य देव की आरती का महत्व

रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव की आरती करने से उनके तेज, शक्ति और कृपा की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि नियमित रूप से सूर्य देव की आरती करने से नेत्र रोग, त्वचा संबंधी समस्याएं और कमजोर आत्मबल जैसी परेशानियों से राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Chaibasa News : हादसे में संत टेरेसा स्कूल के छात्र की मौत
Next article Seraikela Kharsawan News : तेज रफ्तार बाइक पुल से गिरी, युवक की मौत
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel