[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Aarti Chalisa आज है जानकी जयंती, करें माता सीता की आरती, अखंड सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

आज है जानकी जयंती, करें माता सीता की आरती, अखंड सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

0
आज है जानकी जयंती, करें माता सीता की आरती, अखंड सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद
माता सीता

Janki Jayanti 2026: आज, 9 फरवरी 2026 को जानकी जयंती मनाई जा रही है. यह माता सीता को समर्पित एक पर्व है. इस दिन विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में खुशहाली और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए माता सीता और प्रभु श्री राम की आराधना करती हैं. माता की आराधना आरती के बिना अधूरी मानी जाती है. पूजा के अंत में आरती का पाठ करने का विधान होता है. कहते हैं कि आरती करने से मानसिक शांति मिलती है और वातावरण पवित्र बनता है.

माता सीता की आरती (Mata Sita Aarti in Hindi)

आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की.

जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी,
परम दयामयी दिनोधारिणी,
सीता मैया भक्तन हितकारी की.

आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की.

सती श्रोमणि पति हितकारिणी,
पति सेवा वित्त वन वन चारिणी,
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी,
त्याग धर्म मूर्ति धरी की.

आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की.

विमल कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पवन मति आई,
सुमीरात काटत कष्ट दुख दाई,
शरणागत जन भय हरी की.

आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की.

जानकी जयंती पूजा और पारण का शुभ मुहूर्त

  • जानकी जयंती पूजा का शुभ समय – 09 फरवरी को 06:29 से लेकर 07: 53 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त: 09 फरवरी की सुबह 11:41 से दोपहर 12:26 मिनट तक
  • जानकी जयंती  व्रत पारण का शुभ समय – 10 फरवरी को सुबह 09:16 से लेकर दोपहर 12:04 तक

जानकी जयंती क्यों मनाई जाती है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता सीता मिथिला के राजा जनक के खेत जोतते समय जमीन के अंदर से प्रकट हुई थीं. इसलिए इस दिन को माता सीता के पृथ्वी पर अवतरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: आज मनाई जा रही है जानकी जयंती, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा

Previous article ईरानी नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी को 7.5 साल की नई सजा; अब तक कुल 44 साल की जेल का आदेश
Next article धनबाद में रिकवरी एजेंट का अपहरण, फिर कैंची घोंपकर हत्या
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel