[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion चित्रगुप्त पूजा आज

चित्रगुप्त पूजा आज

0
चित्रगुप्त पूजा आज
रांची : शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की जायेगी. शुक्रवार की रात तीन बजकर 13 मिनट से द्वितीया लग गया है, जो शनिवार की रात तीन बज कर 20 मिनट तक रहेगा. इस दिन बिहार क्लब, अशोक नगर, चित्रगुप्त मंदिर हिनू, अरसंडे कांके, धुर्वा सहित कई अन्य जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जायेगी.
सांस्कृतिक कार्यक्रम व शाम में महाआरती का आयोजन होगा. प्रतिमा का सामूहिक विसजर्न 26 अक्तूबर (रविवार) को किया जायेगा. शुक्रवार को कलम दवात की दुकानों में काफी भीड़ देखी गयी. जहां भक्तों ने कलम, दवात, खल्ली, कागज, पेंसिल सहित सामान की खरीददारी की.
रांची जिला चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक
रांची : रांची जिला चित्रगुप्त केंद्रीय पूजा समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय की अध्यक्षता में हुई. इसमें शनिवार को चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही झारखंड चित्रगुप्त परिवार के अध्यक्ष स्व देवी प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गयी. शाम सात बजे डॉ वंदना राय के नेतृत्व में महाआरती का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.
सभी चित्रंश परिवार से महाआरती में शामिल होने की अपील की गयी. भगवान चित्रगुप्त की विसजर्न शोभायात्रा 26 की शाम चार बजे निकाली जायेगी.
शोभायात्रा बिहार क्लब कचहरी रोड, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी. बैठक में डॉ राजेश कुमार लाल, प्रणव कुमार बब्बू, अशोक सिन्हा, संजय सिन्हा गोपाल, उज्‍जवल सहाय, अभिषेक सहाय, संजय सहाय व ज्योति बख्शी आदि उपस्थित थे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel