[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई तक: आने वाले हफ्ते में वैवाहिक जीवन में सूर्य के प्रभाव से अहंकार का टकराव हो सकता है

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई तक: आने वाले हफ्ते में वैवाहिक जीवन में सूर्य के प्रभाव से अहंकार का टकराव हो सकता है

0
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई तक: आने वाले हफ्ते में वैवाहिक जीवन में सूर्य के प्रभाव से अहंकार का टकराव हो सकता है
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई तक

Vrishchik Saptahik Rashifal, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित और गहरा अनुभव देने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपके दशम से प्रथम भाव तक गोचर करेंगे. सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके विचारों में गंभीरता आएगी. आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध, शुक्र और गुरु का त्रिग्रही योग बन रहा है. अष्टम भाव में इन ग्रहों की युति से गुप्त विद्याओं और शोध कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य की उपस्थिति से जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, अतः संयम रखें.

करियर-बिजनेस: करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह मेहनत और सतर्कता की मांग करता है. अष्टम भाव में त्रिग्रही योग के कारण नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अचानक कुछ बदलावों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन छठे भाव में बैठे मंगल देव आपको विरोधियों पर विजय दिलाएंगे. व्यापारियों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा वित्तीय जोखिम या नया निवेश करने से बचना चाहिए. पैतृक व्यवसाय या बीमा सेक्टर से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह आपको परिवार में संतुलन बनाकर चलना होगा. आपकी राशि के सप्तम भाव का सूर्य और अष्टम का त्रिग्रही योग परिवार में थोड़ी अशांति या गलतफहमियां पैदा करेगी. वाणी दोष के कारण रिश्तों में खिंचाव आ सकता है. हालांकि, आपकी राशि के पंचम भाव में शनि की उपस्थिति संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार दिला सकती है, जिससे परिवार का माहौल सुधरेगा. परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह मानकर चलने से कई परेशानियां टल जाएंगी.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. अष्टम भाव में शुक्र और गुरु की युति के कारण पार्टनर के साथ संवादहीनता या अविश्वास की स्थिति बन सकती है. अपनी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति को दखल न देने दें. वैवाहिक जीवन में सूर्य के प्रभाव से अहंकार का टकराव हो सकता है. सप्ताह के अंत में जब चंद्रमा आपकी राशि में आएंगे, तब स्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी और आप अपने साथी को मनाने में सफल होंगे.

ये भी पढ़ें: Gen-Z Weekly Horoscope 24 to 30 May 2026: मेष से लेकर मीन राशि में किसकी vibe रहेगी सबसे हाई

सावधानी: इस सप्ताह किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं.
उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान बाहुक का पाठ करें.
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9

Previous article 384 दवाएं हो सकती हैं महंगी, पेट्रोल के बाद अब दवाइयों पर महंगाई की चोट
Next article जोगबनी स्टेशन रोड पर पसरा अंधेरा, 87 लाख के टेंडर के बाद भी नाले बजबजाए; वीआईपी दौरे के बाद ‘पुनः मूषक भवः’ हुई व्यवस्था
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel