[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal वृषभ साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में अचानक होगा धन लाभ, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर, जानें पूरा राशिफल

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में अचानक होगा धन लाभ, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर, जानें पूरा राशिफल

0
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में अचानक होगा धन लाभ, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर, जानें पूरा राशिफल
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक

Vrishabh Saptahik Rashifal, वृषभ राशि: इस सप्ताह परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें, बड़े निवेश से बचें और धैर्य के साथ लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के अष्टम, नवम तथा दशम भाव में संचरण करेंगे इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में खट्टे-मीठे अनुभव रहेंगे. परिवारिक जीवन में वृषभ राशि वाले को परिवार के सदस्यों से छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, लेकिन आपके तार्किक व्यवहार से यह टकराव ज्यादा दिन नहीं टिकेगा. अपने घर बनवाने के सपने के सिलसिले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

व्यापार और नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहद लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा. मंगल के सहयोग से आप साझेदारी में नया कार्य शुरू करने या दीर्घकालिक निवेश की योजना बना रहे हैं, तो समय उत्तम है. गुरु और शुक्र के युति के कारण नौकरीपेशा लोगों को पिछले समय की मेहनत के अनुरूप अब राहत मिलेगी. आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

करियर और शिक्षा

छात्रों को अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर होंगी. करियर के लिए कोई नई दिशा या अवसर मिलने का समय है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा अच्छे स्थति में नहीं है जिसे अचानक कोई शारीरिक परेशानी या बीमारी उभर सकती है. तनाव से बचें और अपनी दिनचर्या व खानपान का पूरा ध्यान रखें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक रूप से यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस आने की प्रबल संभावना है. ऊपर चढ़ा हुआ कर्जा चुकाने में भी आप सफल रहेंगे.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे. गुरु और शुक्र की युति तीसरे भाव में है,प्रेमी जोड़ों के बीच थोड़ी नाराजगी या मिसकम्युनिकेशन हो सकता है, लेकिन एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर इसे आसानी से दूर किया जा सकता है.

लकी अंक:5
लकी रंग: सफेद

उपाय

प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. सोमवार के दिन जरूरी सफेद वस्त्र पहनें और भगवान शिव की पूजा करें. शांत मन से ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना लाभदायक रहेगा.

Previous article पटना नगर निगम: 15 प्रतिशत बढ़ा होल्डिंग टैक्स, 1.84 लाख मकान मालिकों पर असर
Next article UP में SDM और DSP बनने का मौका, 125 रुपये आवेदन फीस, जानें पूरी डिटेल्स
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel