[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 में पारिवारिक जीवन और संपत्ति के क्या योग बनेंगे?

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 में पारिवारिक जीवन और संपत्ति के क्या योग बनेंगे?

0
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 में पारिवारिक जीवन और संपत्ति के क्या योग बनेंगे?
वार्षिक वृषभ राशिफल 2026

वार्षिक वृषभ राशि 2026: (Taurus Yearly Horoscope 2026) वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तनों के साथ आ रहा है. राहु-केतु 05 दिसंबर तक अपनी स्थिति में स्थिर रहेंगे, उसके बाद परिवर्तन करेंगे. मंगल भी समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहेंगे, जिससे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे. इन सभी ग्रह स्थितियों को देखते हुए यह वर्ष आपके लिए मिश्रित लेकिन संभावनाओं से भरा रहेगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

पारिवारिक जीवन

वर्ष 2026 में पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ समय आपको संयम और समझदारी की आवश्यकता होगी. जब गुरु दूसरे भाव में रहेंगे, तब परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय सावधानी रखें. छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. यदि परिवार में पहले से कोई असमंजस चल रहा है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें. सामाजिक कार्यों में मन कम लग सकता है और समाज के बड़े लोगों से विचारों में मतभेद हो सकता है. नेतृत्व क्षमता में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन चिंतित रहेगा. 02 जून के बाद स्थिति में सुधार आएगा. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. सभी सदस्य एक-दूसरे का साथ देंगे. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे. 31 अक्टूबर के बाद जब गुरु चौथे भाव में आएंगे, तब घर का माहौल बेहतर होगा. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा तथा सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

व्यापार में क्या होगी प्रगति

व्यापार के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा. लाभ भाव में शनि का होना लंबी अवधि में लाभदायक सिद्ध होगा. मेहनत का फल मिलेगा और धीरे-धीरे उन्नति होगी. बुध का समय-समय पर सहयोग मिलेगा, जिससे व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं या नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें. बड़ों का आशीर्वाद और सलाह लेकर आगे बढ़ें. जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.

नौकरी के मामले कैसा रहेगा साल

नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन मजबूत रहेगा. जब गुरु दूसरे भाव में रहेंगे, तब नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी और किसी बड़े विवाद की संभावना नहीं होगी. 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच अपनी जिम्मेदारियों को समझकर काम करें. कार्यशैली में नया प्रयोग करने से लाभ होगा. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. 31 अक्टूबर के बाद कार्यस्थल पर थोड़ा सावधान रहें. किसी भी विवाद या राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. गुरु दूसरे भाव में रहने से उच्च शिक्षा में उन्नति के अवसर मिलेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी. 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच मेडिकल, इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट या एमबीए जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा. एकाग्रता बढ़ेगी और परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. करियर के क्षेत्र में वर्ष अधिकांश समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का दबाव नहीं रहेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. 31 अक्टूबर के बाद कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें.

मकान और भूमि

भूमि और भवन से जुड़े मामलों में यह वर्ष बहुत विशेष लाभ नहीं दिखाता. आय के स्रोत ठीक रहेंगे, लेकिन मकान या जमीन खरीदने के लिए ग्रह पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं. यदि भूमि खरीदने की आवश्यकता हो, तो दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें. किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें. 05 दिसंबर के बाद भूमि खरीदने का बेहतर योग बन सकता है.

वाहन सुख

वाहन खरीदने के लिए वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है. ग्रहों की स्थिति मजबूत सहयोग नहीं दे रही है. यदि बहुत आवश्यक न हो तो वाहन खरीदारी टालना ही उचित रहेगा. 05 दिसंबर के बाद वाहन खरीदने का बेहतर अवसर मिल सकता है. सही समय और सही निर्णय से लाभ होगा.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन के लिए वर्ष उत्साहपूर्ण रहेगा. पार्टनर का सहयोग मिलेगा और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. हालांकि रिश्ते को लेकर लापरवाही न करें. संवाद करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाएं, इससे संबंध मजबूत होंगे. अपने निजी संबंधों को दूसरों के साथ साझा करने से बचें, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.

वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन में गुरु का अच्छा सहयोग मिलेगा. 31 अक्टूबर तक दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियां मिलकर निभाएंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में वर्ष सामान्य रहेगा. ग्रहों का सहयोग मिलेगा, लेकिन शनि कभी-कभी मानसिक चिंता दे सकते हैं. जब गुरु दूसरे भाव में रहेंगे, तब गले और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच स्वास्थ्य में सुधार होगा. नियमित योग, ध्यान और सुबह की सैर लाभदायक रहेगी. 31 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें. जिन लोगों को हृदय संबंधी समस्या है, वे विशेष सावधानी रखें. छोटी-छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें.

लकी नंबर: 8

लकी कलर: स्लेटी

शुभ उपाय

  • भगवान विष्णु का पूजन करें और चने की दाल का दान करें.
  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • बड़ों का सम्मान करें और जरूरतमंदों की सहायता करें.

वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2026 संतुलन और समझदारी का वर्ष रहेगा. मेहनत से लाभ मिलेगा, परिवार में सुधार होगा और प्रेम-वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. भूमि-भवन और वाहन के मामलों में धैर्य रखना जरूरी है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और सोच-समझकर निर्णय लें. सही योजना और सकारात्मक सोच से यह वर्ष आपके लिए स्थिरता और उन्नति लेकर आएगा.

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

Previous article बिहार के इस जिले को मिले 4325 करोड़ का प्रोजेक्ट और गंडक पर पुल, नीतीश सरकार ने केंद्र से की सिफारिश
Next article धीमी पड़ती ‘Border 2’ की रफ्तार, 35वें दिन कमाई में आई साफ गिरावट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel