[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal वृषभ राशिफल 23 जनवरी 2026: आज खर्चों पर रखें नियंत्रण, यात्रा के दौरान बरतें सावधानी

वृषभ राशिफल 23 जनवरी 2026: आज खर्चों पर रखें नियंत्रण, यात्रा के दौरान बरतें सावधानी

0
वृषभ राशिफल 23 जनवरी 2026: आज खर्चों पर रखें नियंत्रण, यात्रा के दौरान बरतें सावधानी
वृषभ आज का राशिफल 23 जनवरी 2026

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार ….

आज का राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल

आज लाभ के रास्ते खुल सकते हैं और किसी जानकार व्यक्ति का साथ मिल सकता है, लेकिन मन अस्थिर रहेगा. ध्यान भटकेगा और आलस्य हावी रहेगा. चोट या दुर्घटना का योग बन रहा है, इसलिए वाहन चलाते समय लापरवाही भारी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है. भावनाओं में बहकर कोई फैसला लिया तो नुकसान तय है.

करियर / बिजनेस: आज मेहनत का रिजल्ट धीरे-धीरे सामने आएगा. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, खासकर थ्योरी या रचनात्मक विषयों में. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन नई ज़िम्मेदारी के साथ प्रेशर भी बढ़ सकता है. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट की बात बनेगी, पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से समझना जरूरी है. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज रिसर्च और तैयारी के लिए सही दिन है.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में स्थिरता और भरोसे का माहौल रहेगा. माता-पिता के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. किसी बड़े की सलाह काम आएगी. घर में किसी शुभ या धार्मिक चर्चा का माहौल बन सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला फिलहाल उलझ सकता है, इसलिए धैर्य रखें.

लव लाइफ: लव लाइफ में सुकून रहेगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी पुराने परिचित से फिर से बातचीत शुरू हो सकती है. आज जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें, धीरे-धीरे आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गले या गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है. ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें. नियमित योग और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी. खान-पान संतुलित रखें.

आज की सावधानी

जिद या हठ से नुकसान हो सकता है.
पैसों के मामले में उधार देने से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा)

मां सरस्वती की पूजा करें.
पीले फूल और मिठाई अर्पित करें.
पुस्तक या कलम को मां के चरणों में रखें.
ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
किसी छात्र को किताब या स्टेशनरी दान करें.
नोट: यह उपाय बुद्धि, वाणी और करियर में स्थिर प्रगति के लिए शुभ है.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel