[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal वरूथिनी एकादशी 2026 पर राशि अनुसार लगाएं भोग, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

वरूथिनी एकादशी 2026 पर राशि अनुसार लगाएं भोग, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

0
वरूथिनी एकादशी 2026 पर राशि अनुसार लगाएं भोग, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
राशि अनुसार भगवान विष्णु के लिए भोग (एआई तस्वीर)

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी 13 अप्रैल को मनाई जाएगी. हर साल यह पर्व वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की आराधना करते हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में किए गए सभी प्रकार के जाने-अनजाने पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, इस दिन विधि-पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा के साथ राशि अनुसार भोग अर्पित किया जाए, तो प्रभु की कृपा के साथ-साथ ग्रह दोषों से भी राहत मिलती है. इसके अलावा आर्थिक, पारिवारिक और करियर से जुड़ी समस्याओं का भी निवारण होता है.

राशि अनुसार भोग

मेष राशि: मेष राशि वाले जातक भगवान विष्णु को बूंदी के लड्डू, पेड़ा और लाल फलों का भोग लगा सकते हैं. इससे मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों को श्री नारायण को खोए से बनी मिठाइयों और खीर का भोग लगाना चाहिए. इससे शुक्र के दुष्प्रभाव कम होते हैं.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को इस दिन हरी मूंग से बने व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए. साथ ही हरे रंग के मौसमी फल जैसे अमरूद, अंगूर और मौसमी अर्पित करें.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को पंचामृत और सफेद रंग की मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए. इससे मानसिक शांति मिलती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दिन बेसन के लड्डू या गाजर का हलवा अर्पित करना चाहिए. इससे तनाव दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है.

कन्या राशि: कन्या राशि वाले इस दिन विशेष रूप से हरे रंग के फलों का भोग लगाएं. इससे पारिवारिक कलह दूर होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

तुला राशि: तुला राशि वाले इस दिन मिश्री, दही या मखाने का भोग लगाएं. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और समृद्धि व सफलता मिलती है.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को लड्डू, मालपुआ या हलवा का भोग लगाना चाहिए. इससे आर्थिक मजबूती आती है और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

मकर राशि: मकर राशि वाले तिल के लड्डू का भोग लगाएं. मान्यता है कि इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है. साथ ही लौंग और इलायची भी अर्पित कर सकते हैं.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग इस दिन रसगुल्ला, गुलाब जामुन और नारियल के लड्डू का भोग लगाएं. इससे शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर होती हैं.

मीन राशि: मीन राशि वालों को इस दिन बेसन के लड्डू, बेसन का हलवा और केले का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और धन लाभ होता है.

यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2026: राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, श्रीहरि की कृपा से पाएं सुख-समृद्धि

Previous article पिंक साड़ी में महाकाल मंदिर पहुंचीं सारा अर्जुन, ‘धुरंधर 2’ के बाद प्लान पर तोड़ी चुप्पी
Next article मरीन ड्राइव पर फोटोशूट कराते दिखे अनंत सिंह, फेवरेट घोड़ा ‘करण’ भी दिखा साथ
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel