[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Surya Grahan 2024: लगने वाला है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Surya Grahan 2024: लगने वाला है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

0
Surya Grahan 2024: लगने वाला है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Solar Eclipse: 8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण खगोलीय घटना है, जिसे शास्त्रों में राहु-केतु के मेल के कारण होने की बात कही गई है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण शुभ फल लेकर आएगा. रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे. ऑफिस में भी बॉस का साथ मिलने वाला है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए लोगों का सहयोग मिलेगा. ऑफिस से लेकर घर तक आपके सारे कार्य सफल होंगे. जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल बीताने का मौका मिलेगा. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला सूर्यग्रहण लाभ पहुंचाएगा. कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलने वाला है.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्यग्रहण का प्रभाव साधारण रहेगा. परेशानियों का अंत होगा. ऑफिस में तरक्की के आसार हैं. आपको लक्ष्य की प्राप्ति में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए साल के पहले सूर्यग्रहण का असर शुभ रहने वाला है. आपकी नौकरी में प्रोमोशन की संभावना बन रही है. वाणी में सुधार होने से काम बनेंगे. हड्डी की समस्या है तो इसके लिए ध्यान देना जरूरी है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण साधारण फल लेकर आएगा. अगर सेहत की समस्या है, तो सुधार नजर आ सकता है. पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

Also Read: अप्रैल में सूर्य-बुध समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे गोचर

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को साल के पहले सूर्यग्रहण पर सावधान रहने की सलाह दी जाती है. चोट चपेट से बचकर रहें. ऑफिस या कार्यक्षेत्र में लाभ की उम्मीद की जा सकती है. वाणी पर संयम रखने की जरूरत है.

वृश्चिक राशि
पैसों की बचत करने में कामयाबी मिलेगी. कुछ लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं. आपका भ्रम टूटेगा. घर या फिर गाड़ी की कोई डील कर रहे हैं तो फिलहाल न करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्यग्रहण अशुभ प्रभाव लेकर आएगा. इस ग्रहण की वजह से करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता ह. ऑफिस में सहयोगियों के साथ तनाव हो सकता है. परिवार में मतभेद होने की संभावना है.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्यग्रहण का प्रभाव साधारण रहेगा. नौकरी पेशा लोगों के कार्य की सराहना होगी. किसी नए दोस्त पर भरोसा करने से बचें. सेहत का ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

धनु राशि
प्रतियोग परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत करने की जरूरत हैं. कोई मनोकामना पूरी हो सकती है. पत्नी की तबीयत खराब होने से मनासिक रूप से परेशान होंगे.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आने वाला सूर्य ग्रहण सावधान करने वाला है. सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है. पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Previous article Rule Changing in April: अप्रैल में बदल रहे हैं पेंशन से लेकर टैक्स तक के नियम, आपकी जेब पर सीधा होगा असर
Next article Home Gardening: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो ऐसे बचाएं उसकी जान
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel