[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Shani Margi 2025: मकर, कर्क और मीन वालों के लिए बदलेगी किस्मत, जानें शनि मार्गी का प्रभाव

Shani Margi 2025: मकर, कर्क और मीन वालों के लिए बदलेगी किस्मत, जानें शनि मार्गी का प्रभाव

0
Shani Margi 2025: मकर, कर्क और मीन वालों के लिए बदलेगी किस्मत, जानें शनि मार्गी का प्रभाव
शनि मार्गी होने से इन राशियों पर पड़ेगा असर

Shani Margi 2025: न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनिदेव की चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 नवंबर 2025 को शनि ग्रह मार्गी (सीधी चाल) होने वाले हैं. इस खास ग्रह गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन तीन ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह समय अपार धन लाभ और करियर में जबरदस्त उछाल लेकर आ रहा है.

शनि होंगे मार्गी, रुके कार्य होंगे पूरे

वर्तमान में शनि मीन राशि में वक्री थे और 28 नवंबर 2025 की सुबह 9:20 बजे से शनि मार्गी होंगे. 13 जुलाई 2025 से शनि मीन राशि में वक्री चल रहे थे. मार्गी होने के बाद शनि अपनी पूरी शक्ति से सक्रिय हो जाते हैं, जिससे लंबे समय से रुके हुए कार्य और आर्थिक या व्यक्तिगत समस्याएँ धीरे-धीरे सुलझने लगती हैं. शनि की मार्गी चाल 28 नवंबर 2025 से 26 जुलाई 2026 तक रहेगी, जिससे कई राशियों में अटके हुए कार्य पूरे होने और रुकावटों में कमी आने की संभावना बढ़ जाएगी.

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर राशि — पराक्रम में वृद्धि

शनिदेव आपकी राशि से तीसरे भाव (पराक्रम, भाई-बहन) में सीधी चाल चलने वाले हैं. यह स्थिति आपके लिए उत्साह और ऊर्जा की वापसी लेकर आएगी.

धन लाभ

रुके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है.

करियर और व्यवसाय

करियर में स्थिरता और प्रगति मिलेगी. बड़े फैसलों और प्रोजेक्ट्स में सफलता के योग हैं. व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

शुभ फल

भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक माहौल सुखद बनेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.

ये भी देखें: पांच दिनों का पंचक काल शुरू, जानें किन कामों पर है सख्त मनाही

मीन राशि — आत्मविश्वास की वापसी

शनिदेव आपकी ही राशि के लग्न भाव (प्रथम भाव) में मार्गी होंगे. हालांकि, आप पर अभी साढ़े साती का पहला चरण जारी है, लेकिन मार्गी शनि इस दौरान बड़ी राहत देंगे.

धन लाभ

आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. निवेश के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है.

करियर और व्यवसाय

करियर में आई रुकावटें दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन के संकेत मजबूत होंगे.

शुभ फल

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी. लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब सुलझने लगेंगी.

कर्क राशि — भाग्य का साथ

कर्क राशि वालों के लिए शनि नवम भाव (भाग्य स्थान) में मार्गी हो रहे हैं. यह स्थिति आपके भाग्य का उदय करेगी.

धन लाभ

नवम भाव में शनि की सीधी चाल अचानक धन लाभ के योग बनाएगी. पैतृक संपत्ति या दूर स्थानों से आर्थिक फायदा हो सकता है.

करियर और व्यवसाय

नौकरी में बड़ी सफलता, स्थान परिवर्तन, या पदोन्नति की योजनाएं पूरी हो सकती हैं. व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे.

शुभ फल

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पिता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है.

अन्य राशियों पर भी असर

वृषभ राशि — आय में बढ़ोतरी

शनि ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे, जिससे धन लाभ और रुका हुआ पैसा लौटने के योग बनेंगे.

मिथुन राशि — करियर में प्रगति

दसवें भाव में मार्गी होने से करियर में स्थिरता और प्रगति मिलेगी. बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है.

कुंभ राशि — आर्थिक मजबूती

आपकी राशि से दूसरे भाव में मार्गी शनि आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे और जमा पूंजी बढ़ाने के अवसर मिलेंगे.

Previous article Petha Recipe: घर पर झटपट बनाएं टेस्टी पेठा, स्वाद और मिठास से है भरपूर
Next article टोक्यो की बादशाहत खत्म, दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर इन दो मुस्लिम देशों में, दिल्ली किस नंबर पर?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel