[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Ruchak Rajyog 2026: साल की शुरुआत में बनने जा रहा है शक्तिशाली रूचक राजयोग, खुलेंगे भाग्य के नए द्वार

Ruchak Rajyog 2026: साल की शुरुआत में बनने जा रहा है शक्तिशाली रूचक राजयोग, खुलेंगे भाग्य के नए द्वार

0
Ruchak Rajyog 2026: साल की शुरुआत में बनने जा रहा है शक्तिशाली रूचक राजयोग, खुलेंगे भाग्य के नए द्वार
रूचक राजयोग से इन राशियों पर प्रभाव

Ruchak Rajyog 2026: साल 2026 का आरंभ ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. मकर संक्रांति के बाद ग्रहों की चाल ऐसा दुर्लभ संयोग बना रही है, जो लंबे समय बाद कुछ राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है. इस अवधि में ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल अपनी उच्च स्थिति में पहुंचकर एक शक्तिशाली रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे. यह योग न केवल सफलता के नए अवसर खोलेगा, बल्कि पद, प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती भी दिला सकता है.

मंगल का मकर राशि में प्रवेश: कब और कैसे बनेगा योग

16 जनवरी 2026, सुबह 4:27 बजे, मंगल धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे. मकर राशि में मंगल के आते ही पंच महापुरुष योगों में से एक रूचक राजयोग सक्रिय हो जाएगा. यह योग व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, साहस और निर्णय लेने की शक्ति को कई गुना बढ़ा देता है. इस योग का प्रभाव 23 फरवरी 2026 तक बना रहेगा, यानी करीब एक महीने से अधिक समय तक इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा.

रूचक राजयोग का प्रभाव: करियर से लेकर धन तक

मकर राशि में स्थित मंगल अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं. इस दौरान करियर में तेजी, पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने के प्रबल योग बनते हैं. व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का संकेत देता है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना रहती है.  ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बता रहे हैं कि किन राशियों को इस राजयोग से फायदा होने वाला है.

इन राशियों पर विशेष कृपा बरसाएगा यह योग

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह योग बेहद शुभ है, क्योंकि मंगल आपके स्वामी ग्रह हैं. लंबे समय से अटका प्रमोशन मिल सकता है. नई नौकरी के अवसर, नेतृत्व की भूमिका और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर राहत और सफलता लेकर आएगा. अधूरे काम पूरे होंगे, आर्थिक परेशानियां कम होंगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के संकेत हैं.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग किस्मत के दरवाजे खोल सकता है. करियर में बदलाव, नई नौकरी या बिजनेस विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. निवेश, बोनस और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: बनने जा रहा है दुर्लभ पंचग्रही राजयोग, जानें किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

मंगल का मकर में होना क्यों माना जाता है शक्तिशाली?

मकर राशि मंगल की उच्च राशि मानी जाती है. यहां मंगल अनुशासित, व्यावहारिक और लक्ष्य-केंद्रित होकर कार्य करता है. मकर संक्रांति के बाद मंगल का यह गोचर रूचक राजयोग को और भी प्रभावशाली बना देता है, जिससे परिश्रम सीधे सफलता में बदलने लगता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article CES 2026: फोल्डेबल सेगमेंट में Motorola Razr Fold की हुई एंट्री, मिलेगा बुक-स्टाइल डिजाइन, AI फीचर्स और 50MP ट्रिपल कैमरा
Next article PM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, जनवरी में आएंगे 2000 या फरवरी तक करना होगा इंतजार?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel