[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal मेष साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल तक: भाग्य का साथ और सफलता की राह, कैसा रहेगा आपका सप्ताह?

मेष साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल तक: भाग्य का साथ और सफलता की राह, कैसा रहेगा आपका सप्ताह?

0
मेष साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल तक: भाग्य का साथ और सफलता की राह, कैसा रहेगा आपका सप्ताह?
मेष साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल तक

Mesh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है क्योंकि चंद्रमा की स्थिति दशम, एकादश, द्वादश भाव से होते हुए अंत में लग्न (प्रथम भाव) में प्रवेश करेगी. यह ग्रह स्थिति आपके जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाने वाली साबित होगी. पूरे सप्ताह आप मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे और अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्टता महसूस करेंगे. 14 अप्रैल के बाद का समय विशेष रूप से समाज और परिवार के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है. हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है. अनावश्यक खर्चों से बचें और निवेश सोच-समझकर करें.

करियर / बिजनेस

करियर के क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा. कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगेंगी, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के चलते आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करेंगे.

पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के संकेत हैं और सीनियर्स से सराहना मिल सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी बड़े निर्णय से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा.

रिलेशनशिप

सूर्य और शुक्र की युति आपके लग्न भाव में बनने से आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. इस सप्ताह रिश्तों में रोमांस और समझदारी दोनों का अच्छा संतुलन बना रहेगा.

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए साथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपसी समझ बढ़ेगी. परिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा, घर का माहौल शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक बना रहेगा.

हेल्थ

स्वास्थ्य के मामले में इस सप्ताह आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अपने रूटीन में संतुलन बनाए रखें. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, योग और पर्याप्त नींद आपके लिए बहुत जरूरी होगी. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

उपाय

सोमवार के दिन हनुमान जी को चाय का भोग लगाएं और लाल वस्त्र धारण करें. यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता को बढ़ाएगा.

शुभ संकेत

शुभ रंग: केसरिया
शुभ नंबर: 01
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शुक्रवार

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

Previous article सेंसेक्स 77,000 के पार, निफ्टी में 134 अंकों की बढ़त; बैंकिंग और आईटी शेयरों में चमक
Next article पटना के एक दुकान में लगी भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की पहुंची गाड़ियां, लाखों का नुकसान
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel