[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal मेष राशि वालों के लिए साल 2026 में करियर और धन की स्थिति कैसी रहेगी?

मेष राशि वालों के लिए साल 2026 में करियर और धन की स्थिति कैसी रहेगी?

0
मेष राशि वालों के लिए साल 2026 में करियर और धन की स्थिति कैसी रहेगी?
वार्षिक मेष राशिफल 2026

वार्षिक मेष राशि. (Aries Yearly Horoscope 2026) साल 2026 मेष राशि वालों के लिए कई उतार–चढ़ाव लेकर आने वाला है. इस वर्ष शनि, राहु–केतु और मंगल की चाल में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे, जिनका सीधा प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन पर दिखाई देगा. शनि पूरे साल आपकी चंद्र राशि के द्वादश भाव में रहेंगे. राहु–केतु साल के अंतिम महीनों में अपनी राशि बदलेंगे, जबकि मंगल पूरे वर्ष अस्त–उदय की अवस्था में रहकर समय–समय पर आपकी ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा. इन प्रमुख ग्रहों के आधार पर मेष राशि के लिए विस्तृत वार्षिक भविष्यफल तैयार किया गया है.

Yearly Horoscope 2026: पारिवारिक जीवन

मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन इस साल मिश्रित रहने वाला है. मन में बेचैनी रहेगी और पारिवारिक निर्णयों में सावधानी जरूरी होगी. हालांकि भाई–बहनों से बीच–बीच में अच्छा सहयोग मिलेगा, पुराने विवाद दूर होंगे और घर में शुभ कार्यों के योग बनेंगे. संतान पक्ष से सुख मिलेगा और विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा. 31 अक्टूबर के बाद परिवार में नई खुशियों का आगमन संभव है और मनोबल बढ़ेगा.

व्यापार और नौकरी

साल 2026 में व्यापार की स्थिति बहुत तेज नहीं रहेगी. शुरुआती महीनों में शनि की धीमी चाल और गुरु का कमजोर होना बिजनेस में रुकावटें पैदा करेगा. 20 जनवरी से 17 मई 2026 तक व्यापार में निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय ग्रह अनुकूल नहीं हैं. इस अवधि में बिजनेस स्लो मोशन में चल सकता है. हालाँकि 17 मई से 9 अक्टूबर 2026 तक शनि का सकारात्मक प्रभाव मिलेगा और व्यापार में सुधार आएगा. विशेषकर वे लोग जो ट्रेडिंग, इंपोर्ट–एक्सपोर्ट या विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें शानदार लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा. शनि का द्वादश भाव में होना आपको मेहनत ज्यादा करवाएगा, लेकिन फल थोड़ा कम मिल सकता है. अधिकारियों से विवाद न करें और वाणी पर नियंत्रण रखें. काम पर फोकस बनाए रखने से धीरे–धीरे स्थिति सुधरेगी.

शिक्षा और करियर

स्टूडेंट्स के लिए यह साल मेहनत वाला रहेगा. विशेषकर जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत अनुशासन और निरंतर अध्ययन की जरूरत पड़ेगी. उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए यह साल भाग्यशाली साबित हो सकता है. विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बनाने वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे. करियर की दृष्टि से जनवरी से मई तक समय चुनौतीपूर्ण रहेगा, इस दौरान प्रमोशन या नई नौकरी की संभावना कम रहेगी. लेकिन मई से दिसंबर तक ग्रहों की स्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में हो जाएगी. आय में वृद्धि, नई जिम्मेदारियां और नौकरी में सम्मान मिलने के योग बनेंगे. आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

मकान–भूमि संबंधी योग

भूमि और मकान की योजना इस वर्ष बन सकती है, लेकिन शुरुआत में आर्थिक टशन रह सकता है. शनि का द्वादश भाव में रहना खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन राहु लाभ भाव में होने के कारण धन लाभ के रास्ते खुले रहेंगे. 2 जून तक गुरु भी लाभ भाव में रहेंगे, इसलिए भूमि या मकान खरीदने का अच्छा अवसर बन सकता है. 2 जून के बाद गुरु उच्च हो जाएंगे, जो नए मकान, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए बेहद शुभ समय होगा.

साल 2026 में वाहन सुख

वाहन खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए 2026 अनुकूल रहेगा. गुरु के चौथे भाव में आने के कारण 2 जून से 31 अक्टूबर 2026 वाहन प्राप्ति का श्रेष्ठ समय है. हालाँकि शनि की साढ़ेसाती में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है.

प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन उतार–चढ़ाव वाला रहेगा. केतु पाँचवें भाव में रहते हुए रिश्ते में तनाव और गलतफहमी बढ़ा सकता है. संवाद में सावधानी रखें और भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. गुरु के शुभ प्रभाव के कारण टूटते रिश्ते संभल सकते हैं और प्रेम में गहराई आ सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जनवरी से 2 जून तक समय बहुत अच्छा रहेगा. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. जून के बाद दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी, विवाद कम होंगे और संबंध मजबूत होंगे.

साल 2026 में स्वास्थ्य कैसा रहेगा

स्वास्थ्य के प्रति पूरे साल सतर्क रहना होगा. शनि की साढ़ेसाती, गुरु की प्रतिकूल स्थिति और मंगल का अस्त होना स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. विशेषकर 2 मई से आगे जोड़ों में दर्द, चोट या दुर्घटनाओं का योग बन सकता है. खान–पान का ध्यान रखें और लापरवाही बिल्कुल न करें.

लकी नंबर व कलर

लकी नंबर: 7
लकी कलर: लाल

ज्योतिषीय उपाय

प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें.
सोमवार को मंदिर में दूध का दान करें.
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मंगलवार को लाल चने या मसूर दाल का दान करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article ईरान तनाव बढ़ा तो कच्चा तेल 110 डॉलर पार? रिपोर्ट में बड़ा अनुमान
Next article वृषभ साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: ‘पंचग्रही योग’ खोलेगा तरक्की के द्वार, घरेलू कलह से रहें सावधान
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel