[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal मीन राशिफल 21 जून 2026: विरोधियों पर पड़ेंगे भारी, मेहनत दिलाएगी बड़ी कामयाबी 

मीन राशिफल 21 जून 2026: विरोधियों पर पड़ेंगे भारी, मेहनत दिलाएगी बड़ी कामयाबी 

0
मीन राशिफल 21 जून 2026: विरोधियों पर पड़ेंगे भारी, मेहनत दिलाएगी बड़ी कामयाबी 

Aaj Ka Meen Rashifal 21 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए सूझबूझ, कड़ी मेहनत और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम (छठे) भाव में सिंह राशि में केतु के साथ युति बना रहे हैं. तृतीय भाव में स्थित मंगल आपके पराक्रम को बढ़ाएगा. चतुर्थ भाव में सूर्य और बुध के प्रभाव से आज आप अपने विरोधियों और छिपे हुए शत्रुओं पर पूरी तरह भारी पड़ेंगे. कोर्ट-कचहरी और पैतृक विवादों से जुड़े मामलों में भी आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं.

करियर-बिजनेस: आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आप अपनी मेहनत और कुशाग्र बुद्धि के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की सराहना होगी और उन्हें नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रतिस्पर्धी कार्यों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. व्यापार में किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा आपका पैसा लंबे समय तक फंस सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप समझदारी और कुशलता से निभाएंगे. परिवार के किसी सदस्य की समस्या को सुलझाने में आपको समय देना पड़ सकता है. अनावश्यक विवादों से बचकर संबंधों में मधुरता बनाए रखें. रिश्तेदारों से बातचीत करते समय संयम बरतें, ताकि कोई नई गलतफहमी या कड़वाहट पैदा न हो.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ी दूरी या व्यस्तता बनी रह सकती है. मानसिक दबाव और काम के बोझ के कारण आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं. फोन या संदेश के माध्यम से संपर्क बनाए रखें और अपनी परिस्थितियों को प्यार और शांति से समझाने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज लापरवाही भारी पड़ सकती है. मौसमी बीमारियां, सर्दी-खांसी या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें. संतुलित खानपान तथा हल्का व्यायाम आपके लिए लाभकारी रहेगा.

  • सावधानी: आज किसी भी तरह के अनावश्यक वाद-विवाद, अदालती मामलों और गुस्से से दूर रहें. अधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करना न भूलें.
  • उपाय: आज सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें और किसी मंदिर में लाल मसूर की दाल का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

Previous article आज का दर्शन : मंदिरों में कब होगी सुबह-शाम की आरती, घर से निकलने से पहले चेक करें दर्शन का समय
Next article मकर राशिफल 21 जून 2026: आज रहें सतर्क, छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी 
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel