[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal February 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल

February 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल

0
February 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल

February 2023 Kanya Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

कन्या पृथ्वी तत्व की राशि है और इसका स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है. इस राशि में जन्मे जातक आमतौर पर बुद्धिमान होते हैं. इनकी विश्लेषणात्मक क्षमता अच्छी होती है. यही वजह है कि ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं. कन्या राशि के जो लोग व्यवसाय करने में रुचि रखते हैं, वे ज़्यादातर सफल होते हैं.

कार्यक्षेत्र

करियर के लिहाज से देखा जाए तो आमतौर पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि शनि छठे भाव में स्थित है. इसके कारण काम में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा. लेकिन महीने के पहले भाग में सूर्य आपके छठे भाव में बुध के साथ स्थित होगा, जिसके कारण आपको कुछ समस्याओं जैसे कि काम में बाधा और नौकरी में दबाव आदि का सामना करना पड़ सकता है.

आर्थिक

आर्थिक रूप से देखा जाए तो महीने के पहले भाग में आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही 15 फरवरी तक आपको ऋण लेना पड़ सकता है क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी शुक्र आपके छठे भाव में सूर्य के साथ स्थित होंगे. 15 फरवरी के बाद शुक्र सातवें भाव में गोचर करेगा और गुरु पहले से ही सातवें भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपकी आय का प्रवाह अच्छा होगा

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से, आठवें भाव में राहु स्थित होने के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य का सामना करना पड़ सकता है. आपको सलाह दी जाती है कि अपने खानपान पर ध्यान दें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. इसके अलावा सूर्य की छठे भाव में स्थिति आपके लिए वरदान साबित होगी. ऐसे में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और पौष्टिक भोजन का सेवन करें.

प्रेम व वैवाहिक

इस महीने शुक्र की अनुकूल स्थिति के कारण आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे. राहु और केतु की और दूसरे और आठवें भाव में प्रतिकूल स्थिति के कारण, जो लोग प्रेम संबंध में हैं और जो वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें कुछ समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है.

पारिवारिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने दूसरे और आठवें भाव में राहु और केतु की स्थिति के कारण आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होंगे. साथ ही वृषभ राशि में मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिसके कारण आपके परिवार में कलह हो सकती है. विशेष रूप से महीने के पहले भाग में आपके संबंध अपने भाई-बहनों के साथ बहुत अच्छे न रहने की आशंका है.

उपाय

  • विशेष रूप से मंगलवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

  • प्रतिदिन 108 बार ” ॐ राहवे नमः” का जाप करें.

  • राहु के लिए मंगलवार के दिन यज्ञ-हवन करें.

Previous article February 2023 Tula Rashifal: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल
Next article February 2023 Singh Rashifal: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel