[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal मंगल का कुंभ गोचर, जानें मेष से मीन राशियों पर प्रभाव

मंगल का कुंभ गोचर, जानें मेष से मीन राशियों पर प्रभाव

0
मंगल का कुंभ गोचर, जानें मेष से मीन राशियों पर प्रभाव
मंगल गोचर 2026 से राशियों पर असर

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह को ज्योतिष में ऊर्जा, साहस, शक्ति, भूमि-भवन, पराक्रम और उत्साह का कारक माना जाता है. यह व्यक्ति को निडर और कर्मठ बनाता है. मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है. मकर राशि में यह उच्च का और कर्क राशि में नीच का माना जाता है. कुंडली में मंगल शुभ हो तो भूमि, भवन और सफलता का सुख देता है, लेकिन अशुभ होने पर क्रोध, विवाद और परेशानी बढ़ाता है.

23 फरवरी 2026 को सुबह 11:35 बजे मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. कुंभ में पहले से राहु और बुध की स्थिति रहने से मंगल के साथ मिलकर उग्र प्रभाव बना सकता है. मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है और राहु भ्रम तथा मानसिक अशांति देता है. इसलिए इस समय निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए. अब जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव सरल शब्दों में—

मेष राशि

मेष वालों के लिए मंगल लाभ भाव (11वें भाव) में रहेगा. इससे आय बढ़ने के योग बनेंगे. व्यापार में फायदा होगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है. नए काम या परियोजना शुरू करने का मौका मिलेगा. हालांकि गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आमदनी भी ठीक रहेगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए मंगल कर्म भाव (10वें भाव) में गोचर करेगा. नौकरी और व्यापार में ध्यान देने की जरूरत है. पुराने ग्राहक दूर हो सकते हैं. कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है. परिवार में मतभेद हो सकते हैं. खर्च बढ़ेगा, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें. प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव संभव है.

मिथुन राशि

मिथुन वालों के लिए मंगल भाग्य भाव (9वें भाव) में रहेगा. यह समय मिला-जुला रहेगा. व्यापार में ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा. नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें. विदेश से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अधिक मेहनत करनी होगी. वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए मंगल अष्टम भाव (8वें भाव) में रहेगा, जो अनुकूल नहीं माना जाता. खर्च बढ़ सकता है और धन हानि का योग बन सकता है. नौकरी में अस्थिरता या अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. परिवार में भी तनाव की स्थिति बन सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल सप्तम भाव (7वें भाव) में रहेगा. यह समय विवाह, साझेदारी और करियर के लिए अच्छा हो सकता है. नौकरी में उन्नति के योग हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में लाभ होगा. रिश्तों में मजबूती आएगी. आय और खर्च दोनों संतुलित रहेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए मंगल छठे भाव में रहेगा. यह स्थिति कार्यक्षेत्र के लिए अच्छी मानी जाती है. रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में सुधार होगा.

तुला राशि

तुला राशि के लिए मंगल पंचम भाव में रहेगा. धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, पढ़ाई में सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी. प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए मंगल चतुर्थ भाव में रहेगा. परिवार में छोटे-छोटे विवाद हो सकते हैं. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. घर-परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें. सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के लिए मंगल तृतीय भाव में रहेगा. यह साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. नौकरी में पद और सम्मान मिल सकता है. धन लाभ होगा और बचत भी बढ़ेगी. परिवार में खुशहाली रहेगी. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.

मकर राशि

मकर राशि के लिए मंगल दूसरे भाव में रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो विवाद हो सकता है. धन लाभ कम रहेगा और मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. व्यापार में नया निवेश करने से बचें. धैर्य से काम लें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल प्रथम भाव में रहेगा. करियर में चुनौतियां आ सकती हैं. नई योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. व्यापार में जोखिम न लें. वाणी का प्रभाव मजबूत रहेगा, लेकिन गुस्से से बचें. वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है.

मीन राशि

मीन राशि के लिए मंगल द्वादश भाव में रहेगा. खर्च बढ़ सकता है. नौकरी और व्यापार में खास लाभ नहीं मिलेगा. नया निवेश सोच-समझकर करें. आर्थिक स्थिति सामान्य से कमजोर रह सकती है. धैर्य और संयम से काम लें.

ये भी पढ़ें: सूर्य-राहु युति से अचानक लाभ, इन राशियों चमकेगा भाग्य

मंगल का कुंभ राशि में गोचर ऊर्जा और उत्साह तो देगा, लेकिन राहु के प्रभाव से जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी होगा. इस समय सोच-समझकर निर्णय लेना, वाणी पर नियंत्रण रखना और अनावश्यक विवाद से दूर रहना सभी राशियों के लिए लाभदायक रहेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

Previous article घर की सुख-समृद्धि के लिए मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, खिंची चली आएगी लक्ष्मी
Next article Anupama: गौतम ने बदला ज्वेलरी बॉक्स, घर में रची बड़ी साजिश
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel