[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal कर्क राशिफल 8 जून 2026: वाणी पर रखें नियंत्रण, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते 

कर्क राशिफल 8 जून 2026: वाणी पर रखें नियंत्रण, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते 

0
कर्क राशिफल 8 जून 2026: वाणी पर रखें नियंत्रण, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते 
8 जून 2026 का कर्क राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal 8 June 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं. आज आपको अचानक कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद बढ़ सकते हैं. शोध, अनुसंधान और गूढ़ विषयों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ मतभेद होने की संभावना है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें. रक्तचाप संबंधी समस्याओं के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

करियर-बिजनेस

आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. धन और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बनी रह सकती है. नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्य में लापरवाही से बचना चाहिए, अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं.

रिलेशनशिप

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. घर के सदस्यों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर असंतोष या बहस हो सकती है. ऐसे में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें, ताकि रिश्तों में अनावश्यक तनाव न बढ़े.

लव लाइफ

आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के व्यवहार में थोड़ी उदासीनता या रूखापन महसूस हो सकता है, जिससे आपका मन व्यथित रह सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य

आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. दुर्घटना या चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय सतर्क रहें. पेट संबंधी समस्याएं या कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें. माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

  • सावधानी: आज किसी को भी बड़ी रकम उधार देने से बचें और वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें.
  • उपाय: आज “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें.
  • शुभ रंग: क्रीम
  • शुभ अंक: 2

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

Previous article आज किसका खिलेगा प्रेम जीवन और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 8 जून का लव राशिफल
Next article वृषभ राशिफल 8 जून 2026: मेहनत का मिलेगा पूरा फल, दफ्तर में बढ़ेगा रुतबा और जिम्मेदारी 
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel