[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal फरवरी अंत गजकेसरी राजयोग, कई राशियों की किस्मत बदलेगी

फरवरी अंत गजकेसरी राजयोग, कई राशियों की किस्मत बदलेगी

0
फरवरी अंत गजकेसरी राजयोग, कई राशियों की किस्मत बदलेगी
गजकेसरी राजयोग का राशियों पर प्रभाव

Gajkesari Rajyog 2026: फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिष के अनुसार बहुत खास माना जा रहा है. 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. उस समय वहां पहले से देवगुरु बृहस्पति मौजूद रहेंगे. जब चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में आ जाते हैं, तो गजकेसरी राजयोग बनता है. यह योग बहुत शुभ माना जाता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में हों या एक-दूसरे से पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में हों, तो गजकेसरी राजयोग बनता है. यह योग ज्ञान, सम्मान, धन, प्रतिष्ठा और स्थिरता देने वाला माना जाता है. जिन लोगों की कुंडली या गोचर में यह योग मजबूत बनता है, उनके जीवन में उन्नति के अवसर बढ़ जाते हैं. फरवरी 2026 में बनने वाला यह योग खास तौर पर कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किन राशियों को इसका ज्यादा लाभ मिल सकता है.

मिथुन राशि

यह योग मिथुन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है. करियर में आपकी छवि मजबूत हो सकती है. ऑफिस में सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा और आपके काम की तारीफ हो सकती है. अगर आप लंबे समय से पहचान या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो अब वह समय आ सकता है. नई जिम्मेदारी या किसी प्रोजेक्ट की लीडरशिप मिल सकती है. मानसिक रूप से आप ज्यादा सकारात्मक और स्पष्ट सोच के साथ फैसले ले पाएंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए भी यह समय अच्छा है. रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है या अच्छा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. कुल मिलाकर, यह समय आत्मविश्वास और सफलता से भरा रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग धन और करियर के मामले में शुभ है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं. कोई पुरानी योजना अब फायदा देना शुरू कर सकती है. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह समय स्थिरता और आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें इंटरव्यू या जॉब कॉल मिल सकता है. व्यापार करने वालों के लिए बड़ा सौदा फाइनल होने की संभावना है. किसी महत्वपूर्ण डील से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आपकी कार्यशैली और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. समाज में आपका दायरा बढ़ सकता है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है. यह समय आपकी मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करेगा. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. जिन कार्यों में बार-बार रुकावट आ रही थी, उनमें सफलता मिल सकती है. करियर और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. विदेश यात्रा या लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं. किसी बड़े कार्यक्रम या महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. यह समय नए अनुभव और उपलब्धियां लेकर आ सकता है.

कुल मिलाकर, फरवरी 2026 में बनने वाला गजकेसरी राजयोग कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. सही समय पर सही निर्णय लेकर आप इस सकारात्मक ऊर्जा का पूरा लाभ उठा सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

Previous article ₹50,000 से कम में शानदार कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन
Next article प्रतिबंधित स्थल पर नमाज पढ़ने के मामले में हाई कोर्ट ने क्या कहा? यूपी का है मामला
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel