[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal बुधादित्य और भद्र राजयोग का आज 15 जून से महासंयोग: इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

बुधादित्य और भद्र राजयोग का आज 15 जून से महासंयोग: इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

0
बुधादित्य और भद्र राजयोग का आज 15 जून से महासंयोग: इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
बुधादित्य राजयोग से फायदे

Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है. 15 जून को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां बुध ग्रह पहले से ही अपनी स्वराशि में विराजमान हैं. सूर्य और बुध की युति से अत्यंत शुभ बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. वहीं बुध के अपनी ही राशि में स्थित होने से भद्र राजयोग भी बनेगा. यह दोहरा महासंयोग 22 जून की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार यह अवधि चार राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है.

मिथुन राशि: करियर और धन लाभ के प्रबल योग

मिथुन राशि में ही यह शुभ महासंयोग बन रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और आय के नए स्रोत विकसित होंगे. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

सिंह राशि: मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है. धन लाभ के साथ आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में पिता या वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक संपर्क बढ़ने से व्यापार और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं.

कन्या राशि: व्यापार और नौकरी में सफलता

कन्या राशि वालों के लिए यह महासंयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रगति के अवसर मिलेंगे, वहीं व्यापारियों को नई साझेदारियों से लाभ होगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के साथ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक सौदा भी आपके पक्ष में आ सकता है. समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल: जन्मतिथि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह

तुला राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्य और सफलता का संकेत दे रहा है. किस्मत के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. 16 जून से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विदेश यात्रा या विदेश में करियर बनाने का सपना भी साकार हो सकता है.

Previous article बाबा धीमेश्वर धाम में होते हैं रामेश्वरम जैसे शिवलिंग के दर्शन: मनिहारी से पैदल चलकर जल चढ़ाते हैं कांवरिए
Next article बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 18 से, 22 को भाजपा सरकार पेश करेगी पहला पूर्ण बजट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel