[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal August Grah Gochar 2023: अगस्त मास में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा प्रभाव

August Grah Gochar 2023: अगस्त मास में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा प्रभाव

0
August Grah Gochar 2023: अगस्त मास में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा प्रभाव

August Grah Gochar 2023: सावन की पूर्णिमा तिथि से अगस्त महीना शुरू हो रहा है. ग्रह नक्षत्रों के अनुसार, अगस्त कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का आठवां महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. बता दें कि अगस्त मास में सूर्य मंगल और शुक्र गोचर करेंगे. ऐसे में इस मास को ज्योतिष की दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अगस्त में ग्रहों का राशि परिवर्तन

अगस्‍त के महीने में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सबसे पहले शुरुआत शुक्र ग्रह से होगी. वर्तमान में वक्री गति से चल रहे शुक्र 7 अगस्‍त को सिंह से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. उसके बाद सूर्य 17 अगस्‍त को अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे. इसके अगले ही दिन मंगल सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्‍या में आ जाएंगे. इसी दिन शुक्र कर्क राशि में उदित होंगे. सबसे आखिर में 24 अगस्‍त को बुध सिंह राशि में वक्री चाल से चलना आरंभ कर देंगे.

8 अगस्त, 2023: कर्क राशि में शुक्र वक्री एवं अस्त

ग्रह शुक्र 8 अगस्त 2023 को कर्क राशि में वक्री और अस्त होने जा रहें हैं. शुक्र की कमजोर स्थिति के कारण जातक को जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट पारिवारिक कला घर की आवश्यक वस्तुओं में कमी आर्थिक संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. अगस्त में शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा.

17 अगस्त, 2023: सूर्य का सिंह राशि में गोचर

सूर्य सिंह राशि में 17 अगस्त 2023 की दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करने जा रहें हैं. सूर्य का यह गोचर सिंह राशि समेत धनु और मकर राशि वालों के जीवन में कुछ नया लेकर आने के संकेत हैं. शिक्षा के क्षेत्र में इन राशि वालों का बहुत फायदा मिल सकता है.

18 अगस्त, 2023: मंगल का कन्या राशि में गोचर

मंगल ग्रह 18 अगस्त 2023 की दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करने जा रहें हैं. मंगल के गोचर से मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला होगा.

18 अगस्त, 2023: शुक्र का कर्क राशि में उदय

शुक्र ग्रह 18 अगस्त 2023 की शाम 07 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदित हो रहें हैं.शुक्र ग्रह के उदय होने पर कुछ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधा और ऐशो आराम में वृद्धि होगी. 

24 अगस्त, 2023: बुध सिंह राशि में वक्री

बुध ग्रह 24 अगस्त 2023 की रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहें हैं.बुध की वक्री चाल से कुछ राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

व्यापार में तेजी आएगी. देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी. प्राकृतिक घटनाएं होगी. भूकंप आने की संभावना है. तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं. यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है. बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है.

अगस्त मास शुरू होने वाला है। अगस्त का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस माह में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे बड़े व्रत-पर्व आते हैं. इस साल अगस्त के महीने में अधिकमास और सावन का संयोग है. आइए जानते हैं अगस्त 2023 में कौन से व्रत-त्योहार आएंगे.

आइए जानते हैं अगस्त 2023 में कौन से व्रत-त्योहार आएंगे

अगस्त 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची

1 अगस्त 2023, मंगलवार: श्रावण अधिक पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत

4 अगस्त 2023, शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी

7 अगस्त 2023, सोमवार: सावन सोमवार

8 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी

12 अगस्त 2023, शनिवार: परम एकादशी

14 अगस्त 2023, सोमवार: मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार

15 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत

16 अगस्त 2023, बुधवार: अधिक मास अमावस्या

17 अगस्त 2023, गुरुवार: सिंह संक्रांति

अधिक मास सोमवार तिथियां 2023 (Adhik Maas Monday Dates 2023)

अधिकमास 16 अगस्त 2023 तक है. ऐसे में इस मास में अधिक मास सावन की दो तिथियां 7 और 14 पड़ेगी.

सावन सोमवार तिथियां 2023 (Sawan Somwar 2023 Dates)

सावन का पांचवां सोमवार 07 अगस्त

सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त

सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त

सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त

सावन मंगला गौरी व्रत 2023 तिथियां (Mangala Gauri Vrat 2023 Dates)

पांचवां मंगला गौरी व्रत 1 अगस्त 2023

छठा मंगला गौरी व्रत 8 अगस्त 2023

सातवां मंगला गौरी व्रत 15 अगस्त 2023

आठवां मंगला गौरी व्रत 22 अगस्त 2023

नवम मंगला गौरी व्रत 29 अगस्त 2023

Previous article महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण के वक्त गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 की मौत
Next article रांची विश्वविद्यालय के भूगोल पीजी हेड के साथ कैंपस में ही युवकों ने की मारपीट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel