[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Astrology Predictions 2025: इन ग्रहों की युति से बन रहा है दुर्घटना योग, हवाई यात्रा से इन तारीखों को करें परहेज, हो सकता है खतरा

Astrology Predictions 2025: इन ग्रहों की युति से बन रहा है दुर्घटना योग, हवाई यात्रा से इन तारीखों को करें परहेज, हो सकता है खतरा

0
Astrology Predictions 2025: इन ग्रहों की युति से बन रहा है दुर्घटना योग, हवाई यात्रा से इन तारीखों को करें परहेज, हो सकता है खतरा
Astrology Predictions 2025

Astrology Predictions 2025: बीते 12 जून 2025 का दिन भारत के लिए एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना के रूप में दर्ज हो गया. दोपहर लगभग 1:40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट A-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई. इस भयावह हादसे में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई. इसके अलावा जिस जगह विमान गिरा, वहां भी कई लोगों की जान चली गई.

इस हादसे के ठीक दो दिन बाद 14 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हालात गरमा गए. इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला करते हुए उसके परमाणु ठिकानों को नष्ट किया और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों व वैज्ञानिकों को मार गिराया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए भारी मिसाइल हमले किए. दोनों देशों के बीच अब भी तनाव बरकरार है.

आज 16 जून से पंचक शुरू, भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना हो सकता है नुकसान

इसी बीच 15 जून को एक और दुखद घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया. उत्तराखंड के केदारनाथ स्थित गौरीकुंड में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 श्रद्धालुओं की जान चली गई.

बन रहा है ये योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में ऐसे कई अशुभ संयोग बन रहे हैं, जो उथल-पुथल, युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप और आगजनी जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकते हैं. कई बड़े ग्रहों की युति और वक्री चाल के कारण यह साल वैश्विक स्तर पर भी संकट भरा साबित हो सकता है.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 7 जून 2025 को मंगल का सिंह राशि में गोचर होना कई अशुभ संयोगों की शुरुआत लेकर आया है. इस गोचर से मंगल और शनि के बीच एक प्रभावशाली और तनावपूर्ण योग बन रहा है, जो 28 जून 2025 तक सक्रिय रहेगा. 28 जून को ही मंगल के कन्या राशि में प्रवेश करने के साथ यह योग समाप्त होगा.

इसके अलावा इस समय मंगल और केतु के बीच भी एक और अशुभ ‘कुज-केतु योग’ बन रहा है, जो 28 जुलाई तक बना रहेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग युद्ध, दुर्घटनाओं और आपदाओं को जन्म देने वाला माना गया है.

इन ग्रह योगों के प्रभाव से इस अवधि में विशेष रूप से हवाई, रेल और सड़क यातायात में दुर्घटनाएं होने की आशंका जताई जा रही है. साथ ही, भूकंप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच सैन्य तनाव या टकराव जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं.

इन तारीखों को ट्रैवलिंग से करें परहेज

  • जुलाई 2025- 2,11,20,29
  • अगस्त 2025- 1,10,19,28
  • सितंबर 2025- 9,18,27
  • अकटूबर 2025- 8,17,26
  • नवंबर 2025- 7,16,25
  • दिसंबर 2025- 6,15,24

विशेष सावधानी की सलाह

इन ग्रहों की अशुभ युति को देखते हुए विशेषज्ञ इस दौरान यात्राओं में सतर्कता, सामरिक गतिविधियों में सजगता और आपदा प्रबंधन में तत्परता की सलाह दे रहे हैं. ज्योतिष अनुसार यह समय देश-दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

Previous article वीर बुधु भगत के नाम से जाना जायेगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर? जनजाति सुरक्षा मंच की मांग
Next article बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद कर मार डाला
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel