[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Aries Monthly Horoscope November 2024: मेष राशि के जातकों की माता के स्वास्थ्य नवंबर में ठीक नहीं रहेगा

Aries Monthly Horoscope November 2024: मेष राशि के जातकों की माता के स्वास्थ्य नवंबर में ठीक नहीं रहेगा

0
Aries Monthly Horoscope November 2024: मेष राशि के जातकों की माता के स्वास्थ्य नवंबर में ठीक नहीं रहेगा
Aries Monthly Horoscope November 2024

Aries Monthly Horoscope November 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

मेष राशि वाले को पारिवारिक जीवन में उथल पुथल मचेगा चौथे भाव में मंगल दूसरे भाव में वृहस्पति सातवे भाव में सूर्य तथा शुक्र नवम भाव में रहेगें शनि एकादश भाव में है पारिवारिक जीवन कई तरह से परेशानी आएगी चौथे भाव में मंगल का होना कई तरह के समस्या पैदा कर सकते है. परिवार के सदस्य के साथ मतभेद बनेगा .बेवजह के बात में उलझे रहेगें जिसका कोई आधार नहीं रहेगा.16 नवम्बर को सूर्य आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे जिसे पारिवारिक जीवन में शांति बनेगी,भाई बहन सहयोग करेंगे.माता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है सप्तम भाव के स्वामी शुक्र नवम भाव में रहेगे.और सातवे भाव में सूर्य के होने से व्यापार ठीक चलेगा जिसे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा इस माह आप व्यापार को सही रास्ता देने में कामयाब होंगे जिसे आप एक सफल बिजनेस के रूप में जाने जायेगे, इस माह निवेश करें लाभ होगा खुदरा व्यापारी के लिए उत्तम रहने वाला है.नौकरी करने वाले अपना कार्य ठीक तरीके से करेंगे जिसे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगा.राहु एकादश भाव में है विदेश में नौकरी करने का प्लान बनाए है उसमे सफलता मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह माह मेहनत करना पड़ेगा तब कुछ लाभ हो सकता है. पंचम भाव के स्वामी सूर्य सातवे भाव में रहेंगे शिक्षा को लेकर सहपाठी के साथ विवाद बन सकता है.उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र वाद -विवाद से दूर रहे,आप टेस्ट की परीक्षा दे रहे है उसमे सफलता मिलेगी परिवार वाले का शिक्षा में सहयोग मिलेगा, शिक्षा में ध्यान दे.करियर में खूब लाभ मिलेगा छठे भाव में केतु है नवम भाव के स्वामी वृहस्पति दूसरे भाव में है नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे माह के अंत तक प्रमोशन का योग बन रहा है.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध के स्वामी सूर्य सप्तम भाव में है प्रेम भाव पर शनि की दृष्टी बना हुआ है बारह भाव में राहु बैठे है प्रेम रिश्ते में अनबन बनेगा.एक दूसरे को कटाक्ष करेंगे 15 नवम्बर तक जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले जो लोग प्रेम विवाह की प्लान किये है नवम्बर में सफलता मिलेगा.विवाहिक जीवन में समस्या बनेगा छोटी -छोटी बात को लेकर विवाद बनेगा.

स्वास्थ्य

मेष राशि वाले को इस माह स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना पड़ेगा. ग्रह अनुकूल स्थति में नहीं होने के कारण खान पान पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा बारहवे भाव में राहु बैठे है.शनि एकादश भाव में है इनका दिर्ष्टि केंद्र पर है मंगल की दृष्टि शनि पर बना हुआ है नींद की शिकायत होगी हाथ पैर में दर्द बनेगा. मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकता है.

लकी नंबर : 9
लकी कलर: स्लेटी

उपाय

प्रतिदिन भगवान शिव का पूजन करें.
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें बूंदी का प्रसाद में भोग लगाएंस

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article Taurus Monthly Horoscope November 2024: वृषभ राशि वाले अगर प्रेम विवाह की योजना बनाएं है थोड़ा दिन इंतजार करें
Next article Govardhan Puja 2024: कब से शुरू हुई गोवर्धन पूजा, क्या है इस दिन का इतिहास, जानिए अन्नकूट का महत्व
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel